IndBank Recruitment 2026;- सरकारी बैंक में निकली बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

अगर आप सरकारी बैंक में एक अच्छे पद पर काम की तलाश में है। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी उम्मीदवारों के लिए इंडियन बैंक की सहायक कंपनी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड (IBMBS LTD) ने डिजिटल मार्केटिंग, सेक्रेटेरिएट ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर और डीलर के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। और IndBank Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 5 लाख रुपए से भी अधिक सैलरी दिया मिलेगा। तो अगर आप एक अच्छे पद पर सरकारी बैंक में काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

IndBank Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक IndBank Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, नंबर ऑफ पोस्ट, सैलरी, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको इस लेख में बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IndBank Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 20 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, सेक्रेटेरिएट ऑफिसर-ट्रेनी फॉर बैंक ऑफिस के 01 पद, डीलर फॉर स्टॉक बैंकिंग टर्मिनल्स के 08 पद, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के 01 पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन करते हैं।

IndBank Recruitment 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। और 1 जनवरी 2026 के आधार पर आप सभी उम्मीदवारों के आयु सीमा का गणना किया जाएगा। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।

IndBank Recruitment 2026 Qualification

इच्छूक उम्मीदवारों को बता दें। कि रिलेशनशिप मैनेजर के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय एमबीए मार्केटिंग या फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 2 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। और इनकी पोस्टिंग कई विभिन्न शहरों में की जाएगी। डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या विजुअल कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 4-5 साल का अनुभव होना जरूरी है। और इन पदों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को चेन्नई में पोस्टिंग दी जाएगी। सेक्रेटेरिएट ऑफिसर पद के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए। डीलर पद के लिए आपके पास ग्रेजुएशन NISM योग्यता के साथ आपके पास काम से कम 1 साल का अनुभव होना ही चाहिए। तो ही आप इस पद में अपना आवेदन कर पाएंगे।

IndBank Recruitment 2026 Salary

रिलेशनशिप मैनेजर के पद में चयनित उम्मीदवारों को 4-5 लाख रुपया प्रति वर्ष मिलेगा। डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के पद में चयनित उम्मीदवारों को 5-8 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलेगा। सेक्रेटेरिएट ऑफिसर के लिए 3.50 लाख रुपए प्रति वर्ष सैलरी रखा गया है। वही डीलर के पद में चयन हुए उम्मीदवारों को 4.20 लाख रुपए प्रति वर्ष मिलेगी। और भी अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IndBank Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का किसी तरह का एग्जाम नहीं होने वाला है। सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर आप सभी उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

IndBank Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दिया गया है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतरी अपना आवेदन पूरा करें। वरना समय खत्म होने के बाद आपको इस भर्ती में आवेदन करने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

IndBank Recruitment 2026 Apply Now

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है। और उसको प्रिंट आउट करा लेना है। आवेदन फार्म में मांगी गई सारी डिटेल्स को अपने हाथों से भरे। सारा डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए पत्ते पर रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेज दे। और स्कैन किए गए कॉपी को इस ईमेल recruitment@indbankonline.com पर भेजें।

आवेदन फार्म भेजने का पत्ता- हेड एडमिनिस्ट्रेशन, NO-480, 1st फ्लोर khivraj Complex I, Anna salai, Nandanam, चेन्नई-35

इस भर्ती से रिलेटेड अगर आपका कोई भी प्रश्न या डाउट होता है। तो इस भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ लें। आपको आपके प्रश्न का जवाब मिल जाएगा।

और पढ़े

SSC GD Constable Vacancy 2026

REET Mains Admit Card 2026

Sainik School Rewari Recruitment 2026

Leave a Comment