अगर आप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने सही पढ़ा आप सभी के लिए केरल के केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और KCU Professor Vacancy 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार पीएचडी की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक KCU Professor Vacancy 2026 में महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको फार्म की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी को भेजना होगा। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
KCU Professor Vacancy 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 08 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें प्रोफेसर के 05 पद और एसोसिएट प्रोफेसर के 03 पद शामिल हैं। और इन पदों में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
KCU Professor Vacancy 2026 Qualification
प्रोफेसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला प्रकाशन कार्य भी किया होनी चाहिए। और विश्वविद्यालय में प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर 10 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री किए होने चाहिए। और साथ ही आपका बेहतरीन शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। साथ में काम से कम 55% अंकों के साथ डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। इसके अलावा आप सभी उम्मीदवारों का किसी भी शैक्षणिक या रिसर्च में 8 साल का अनुभव होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योगी होंगे।
KCU Professor Vacancy 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए ₹2,000 एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। लेकिन एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट को एप्लीकेशन फीस में छूट भी दिया जाएगा।
KCU Professor Vacancy 2026 Salary
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दे की प्रोफेसर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 14 के अनुसार ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाली है। और एसोसिएट प्रोफेसर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 13A के मुताबिक ₹1,31,400 से ₹2,17,100 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।
KCU Professor Vacancy 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे से शुरू कर दी गई है। और 2 फरवरी 2026 को रात 12 तक चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लीजिए।
KCU Professor Vacancy 2026 Apply Now
सबसे पहले आपको इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन होने के बाद फार्म के हार्ड कॉपी को आवश्यक दस्तावेज के साथ नीचे दिए गए पत्ते पर भेजना होगा। तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा वरना नहीं किया जाएगा।
फॉर्म भेजने का पत्ता- दी रिक्रूटमेंट सेल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, तेजस्विनी हिल्स, पेरिये, कासरगोड, केरल-671325
अगर आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई भी समस्या आती है। या इस भर्ती से संबंधित आपका कोई भी प्रश्न है। तो आपसे अनुरोध है कि इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ लीजिएगा।