MPPSC SSE 2026:- मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें जल्द आवेदन

आप सभी अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC SSE 2026) के लिए अधिकारी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 150 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है जिसमे ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पद शामिल है।

MPPSC SSE 2026

इसलिए आप सभी अभ्यर्थियों को जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC SSE 2026) के लिए आवेदन कैसे करें, योग्यता, आवेदन फीस, परीक्षा तिथि, कुल पोस्ट इत्यादि इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी अभ्यर्थियों को इस आर्टिकल के लेख में बताया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MPPSC SSE 2026 Total Post

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी के कुल 155 पदों पर भर्ती होने वाली है। और पद अनुसार पोस्ट निकाली गई है। जो नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

डिप्टी कलेक्टर के लिए 17 पद, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के लिए 18 पद, वाणिज्य कर अधिकारी के लिए कुल 3 पद, जिला पंजीयन के लिए 1 पद, सहायक आयुक्त सहकारिता/ सहायक पंजीयन सहकारी संस्था के लिए कुल 01 पद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (श्रेणी B ) के लिए कुल 4 पद, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के लिए 15 पद, खंड विकास अधिकारी के लिए कुल 05 पद, सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग के लिए कुल 4 पद, आदिवासी कार्य विभाग (क्षेत्र समन्वयक/BDO) के लिए कुल 2 पद, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/ सहायक संचालक के लिए कुल 01 पद, बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए कुल 4 पद, खंड विकास महिला सशक्तिकरण अधिकारी के लिए कुल 39 पद, नायब तहसीलदार के 04 पद, अधिकारी उप निरीक्षक के लिए 10 पद, उप पंजीयन के लिए 7 पद, सहकारी विस्तार अधिकारी के लिए कुल 16 पद, सहायक श्रम अधिकारी के लिए 01 पद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के लिए कुल 05 पद निर्धारित की गई है।

MPPSC SSE 2026 Qualification

राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए।

अगर आप पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता देखना चाहते हैं। तो आप इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं।

MPPSC SSE 2026 Application Fee

जितने भी अभ्यर्थी राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों को आवेदन फीस भी पे करनी होगी। सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्य के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस ₹500 जबकि मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹250 निर्धारित की गई है।

MPPSC SSE 2026 Selection Process

राज्य सेवा परीक्षा 2026 के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया की बात करें तो जारी अधिसूचना के मुताबिक तीन चरण से उम्मीदवारों को गुजरना होगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा और दूसरे चरण में प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा दी जाएगी और तीसरे चरण में मुख्य परीक्षाएं पास होने वाली उम्मीदवारों की इंटरव्यू किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • इंटरव्यू

MPPSC SSE 2026 Apply Date

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। और आवेदन की अंतिम तारीख 19 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 तक निर्धारित की गई है।
और अगर आप अपने आवेदन फार्म में किसी तरह का त्रुटि कर बैठते हैं। तो आप अपने आवेदन में किए गए त्रुटि का सुधार 20 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।

MPPSC SSE 2026 Exam Date

राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम डेट जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को निर्धारित कर दी गई हैं। और एडमिट कार्ड प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 मार्च 2026 को आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं।

MPPSC SSE 2026 Apply Online

अगर आप भी राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों को नीचे आवेदन करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं
  2. अब आप इस भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी करें
  4. जनरेट किए गए आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  5. आवेदन फार्म को सही-सही अच्छे से भरे
  6. मांगी गई आवश्यक दस्तावेज को स्कैन पर अपलोड करें
  7. अब आप अपना कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस पे करें
  8. इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

और पढ़े

BPSC Vacancy 2026

Bihar DElEd CET 2026

BPSC Recruitment 2026

Leave a Comment