जितने भी उम्मीदवार नए साल में नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CDRI), लखनऊ द्वारा हिंदी ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और CSIR CDRI Recruitment 2026 में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो 10वीं पास या मास्टर्स की डिग्री लिए हुए हैं। तो अगर आप नए साल में एक अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक CSIR CDRI Recruitment 2026 के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 05 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें हिंदी ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पद शामिल है। और इन पदों में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Age Limit
हिंदी ऑफिसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 35 वर्ष से कम होना चाहिए। और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 25 वर्ष से कम होना चाहिए।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Qualification
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि मार देंगे हिंदी ऑफिसर पद के लिए हिंदी में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अंग्रेजी भाषा के साथ डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। और मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे अन्यथा नहीं होंगे।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस की भी जरूरत पड़ने वाली है। यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों में के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखी गई है। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, एक्स सर्विसमैन के लिए निशुल्क रखा गया है।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Salary
आपको बता दें कि हिंदी ऑफिसर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग ₹97,452 प्रति महीना सैलरी मिलेगा। वही मल्टीटास्किंग स्टाफ के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग ₹35,393 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों से इंटरव्यू लिया जाएगा। और जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू को क्वालीफाई कर लेते हैं। उनको इस भर्ती में चयन कर लिया जाए।
- Written Exam
- Interview
- Final Selection
CSIR CDRI Recruitment 2026 Apply Dates
इस भारती का आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 से शुरू हो गया है। और 16 फरवरी 2026 को शाम 5 तक आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले।
CSIR CDRI Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। और नए साल में एक अच्छा नौकरी पाना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट cdri.csir.in पर चले जाना है।
- पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन कर लें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। और जो भी आवेदन फार्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही से भरे।
- इसके बाद आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
- सारा डिटेल्स और डॉक्यूमेंट स्कैन होने के बाद अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें। और सबमिट कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।