RSSB LDC Recruitment 2026:- राजस्थान में निकली एलडीसी के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में अपना टाइम बर्बाद कर रहे हैं। तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सभी उम्मीदवार सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर बम्फर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। और RSSB LDC Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी। यह भर्ती खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप एक अच्छे नौकरी के इंतजार में बैठ बैठे टाइम बर्बाद कर रहे हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।

RSSB LDC Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक RSSB LDC Recruitment 2026 के माध्यम से 10 हजार से भी अधिक उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन किया जाएगा। और इस भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSSB LDC Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 10,644 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें एलडीसी ग्रेड-2 के 90 पद और जूनियर असिस्टेंट के 10,554 पद शामिल है। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं।

RSSB LDC Recruitment 2026 Age Limit

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि जो आवेदक इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। उनका 1 जुलाई 2027 के अनुसार न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक हो जाना चाहिए और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।

RSSB LDC Recruitment 2026 Qualification

आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ मे O या DOEACC द्वारा आयोजित हायर लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए या NIELIT सर्टिफिकेट कंप्यूटर कोर्स या COPA या DPCS आदि का कंप्यूटर कोर्स आपके पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास देवनागरी लिपि में हिंदी कार्य का जान होना चाहिए। साथ ही राजस्थान संस्कृत का भी ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार सीनियर सेकेंडरी स्तर (CET) 2024 परीक्षा में पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे अन्यथा नहीं होंगे।

RSSB LDC Recruitment 2026 Application Fee

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी देना होगा। जनरल, क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹600 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। इसके अलावा राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।

RSSB LDC Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार अच्छी-खासी राजस्थान सरकार के तहत सैलरी दिया जाएगा। और भी अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

RSSB LDC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। और फिर टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा हिंदी और इंग्लिश में होगा। इन पड़ाव को पार करने के बाद आप सभी उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification
  • Final Selection

RSSB LDC Recruitment 2026 Apply Dates

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी। और 13 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लीजिएगा।

RSSB LDC Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार एलडीसी ग्रेड-2 या जूनियर असिस्टेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट sso.rajsthan.gov.in पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. इसके बाद आपको CET 2024 का रजिस्ट्रेशन नंबर भरे।
  4. वेरीफाई होने के बाद आप सभी उम्मीदवारों के सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  5. अब आप आवेदन फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
  6. आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना है।
  7. सारा डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अच्छे से अपलोड करने के बाद अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में अपने आवेदन फार्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

और पढ़े

CSIR CDRI Recruitment 2026

IAF Agniveervayu Recruitment 2026

MPPSC SSE 2026

Leave a Comment