सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि CSIR NML MTS Vacancy 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। और यह भर्ती सीएसआईआर में मल्टी टास्किंग स्टाफ ग्रुप सी और गैर-राजपत्रित के कुल 20 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। और इस भर्ती में एमटीएस जनरल इलेक्ट्रीशियन, फिटर सहित अन्य पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे।

CSIR NML MTS Vacancy 2026 के लिए दसवीं पास भी अपना आवेदन इस भर्ती में दे सकते हैं। तो चलिए जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, आवेदन फीस, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी आप सभी अभ्यर्थियों को बताने वाला हूं।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Total Post
जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 22 पद निकाले गए हैं। जिसमें एमटीएस ( सामान्य, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, फिटर, प्लंबर, ऐसी और रेफ्रीजरेशन, सीसीओपीए) के पदो पर भर्ती निकाली गई है।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Qualification
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो जारी विज्ञापन के अनुसार जो उम्मीदवार 10वीं पास किसी भी मान्यता बोर्ड से किए हुए हैं। तो वह भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आईटीआई या उसके समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार आवेदन करते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रहनी चाहिए
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Application Fee
जो उम्मीदवार सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹500 निर्धारित की गई है। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्लूबीडी अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है। और इस आवेदन फीस का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम से पे कर सकते हैं।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Selection Process
मल्टी टास्किंग स्टाफ ग्रुप-C के के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन दूसरे चरण में किया जाएगा और तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षा ली जाएगी।
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल एग्जाम
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Salary
मल्टी टास्किंग स्टाफ ग्रुप-सी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹18,000 से ₹56,900 दी जाती है। इसके अलावा सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य भत्ते भी प्राप्त होते हैं।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Apply Date
इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया जारी विज्ञापन के अनुसार 5 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2026 तक चलने वाली है। अगर आप भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं। तो निश्चित समय सीमा के अंदर आप अपना आवेदन अवश्य करें।
CSIR NML MTS Vacancy 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो वे सभी उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे बताएंगे सारे स्टेप को फॉलो करके आसानी से कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसका आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- अब आपको CSIR NML MTS Vacancy 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- सबसे पहले आप अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड कर दें
- अब आप अपना आवेदन फीस पे करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।