यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्र के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। कि जो उम्मीदवार अपने शहर क्षेत्र में Pm Aawas Yojana की मदद से अपना अच्छा खासा मकान बनाना चाहते हैं। तो उन सभी आवेदक लाभार्थियों के लिए बहुत ही अच्छी यूपी सरकार की ओर से खुशखबरी की बात है। कि उन सभी उम्मीदवारों के खाते में पीएम आवास योजना के तहत पैसा डालने की तारीख की फिक्स कर दी गई है। अब उन सभी आवेदक लाभार्थियों को उनके खाते में उनका पक्का मकान बनाने के लिए पैसा भेज दिया जाएगा।

पक्का घर बनाने के लिए यूपी सरकार योगी आदित्यनाथ Pm Aawas Yojana का पैसा आवेदक लाभार्थियों के बैंक खाते में 18 जनवरी 2026 को डालने वाले हैं। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। तो चलिए आप सभी उम्मीदवारों को पीएम आवास योजना से संबंधित सारी जानकारी बताने वाला हूं और यह भी आपको बताऊंगा कि आपको अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक करना है।
Pm Aawas Yojana क्या है?
आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की आखिरी पीएम आवास योजना क्या है। तो देखिए Pm Aawas Yojana केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में असहाय लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक लाभ दिया जाता है। जिसमें 1.30 लाख रुपए भी दिए जाते हैं। और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में अलग-अलग कैटेगरी में तो 2.5 लाख भी दिए जाते है। यही नहीं सरकार की ओर 2.67 लाख रूपए तक ब्याज में सब्सिडी मिलने का भी प्रावधान है।
यूपी सरकार की दे रही घर बनाने के लिए सबके खातों में पैसा
आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पीएम आवास योजना शहरी क्षेत्र के लिए पक्का मकान बनाने के लिए आवेदन किए हुए लाभार्थियों के खातों में 18 जनवरी 2026 रविवार को लखनऊ के गोमती नगर से 2 लाख अभ्यर्थियों को एक-एक लाख रुपए की सौगात दी जाएगी और यह पैसा उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा डीबीटी (DBT) के माध्यम से यह पैसा सीधे उनके बैंक के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे और आपको बता दे कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
यूपी सरकार देगी इस श्रेणी उम्मीदवारों के खाते में पैसा
देखिए जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के EWS कैटेगरी के तहत आते हैं। तो वह उम्मीदवार BLC के अंतर्गत अपनी खुद की जमीन पर सरकार की ओर से आर्थिक मदद पाने के लिए पीएम आवास योजना शहरी क्षेत्र के लिए आप अपना आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको खुद की जमीन पर घर बनाने के लिए आपको सरकार की ओर से 2.5 लाख रुपए दिए जाते हैं। आपको बता दे कि केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपये जबकि राज्य सरकार अपनी ओर से एक लाख अलग से देती है।
जाने कितनी किस्तो में आएगा पैसा
देखिए पीएम आवास योजना शहरी (BLC) कैटिगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को उनके पक्का घर बनाने के लिए तीन किस्तों में उनके बैंक के खाते में पैसा ट्रांसफर किए जाते हैं पहली किस्त और दूसरी किस्त में 40-40 फीसदी पैसा उनके बैंक खाते में आता है। इसके बाद 20 फीसदी पैसा मिलता है। यह पैसा उनके घर निर्माण और प्रगति पर निर्भर करता है। इस योजना का लाभ उठाकर आप 30 से 45 वर्ग मीटर में अपना घर बनवा सकते हैं। और इस योजना के तहत आप कम से कम से दो कमरा एक किचन एक टॉयलेट और एक बाथरूम भी बनवाना जरूरी है और यह कार्य निर्माण घर का 12 से 18 महीने में पूरा होना चाहिए
इन उम्मीदवारों को मिलेगा सबसे पहले लाभ
पीएम आवास योजना शहरी में विधवाओं, सिंगल महिलाओं, दिव्यांगजन, सीनियर सिटीजन, एससी/ एसटी अल्पसंख्यकों को और अन्य कमजोर वर्ग वंचित वर्ग के आवेदक लाभार्थियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिला उम्मीदवारों को भी यह लाभ दिया जाएगा।
पीएम आवास योजना शहरी BLC के लिए पात्रता
- जो परिवार ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आते हैं तो वह परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा जब आप 20 सालों में इस योजना का लाभ नहीं उठाया हो
- आप पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी में से कोई एक ही चुन सकते हैं।
- सिर्फ इस योजना का आवेदन शहर में रहने वाले परिवार ही आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास पक्का मकान रहने के लिए नहीं है।
- इस योजना का लाभ उन्ही परिवार को मिलेगा जो पहली बार घर अपना बनवा रहे हैं।
ऐसे करें चेक लिस्ट में अपना नाम
पीएम आवास योजना शहरी क्षेत्र के लिए 18 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पक्का घर बनाने के लिए पैसा ट्रांसफर किए जाएंगे यह पैसा ट्रांसफर करेंगे या नहीं करेंगे इसका पता आप Beneficiary List चेक करके लगा सकते हैं। जो आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- आप सबसे पहले पीएम आवास योजना 2.0 की पोर्टल पर जाएं
- अब आपके पास तीन विकल्प होंगे 1. Beneficiary Code 2. Name as Aadhaar and Aadhaar No 3. Mobile No
- अब आपको कोई भी तीन विकल्प में से एक विकल्प चुन सकते हैं
- अगर आप Beneficiary Code चुनते है तो आप अपना एप्लीकेशन नंबर डाल सकते हैं।
- अब आपको कैप्चा कोड डालने के बाद आप Show पर क्लिक कर दें
- अब आपके सामने आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी