BCECE JR Recruitment 2026:- बिहार स्वास्थ्य विभाग की निकली बम्फर भर्ती, वेतन ₹65,000, ऐसे करें जल्द आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग BCECE JR Recruitment 2026 कि ओर से जूनियर रेजिडेंट के पदों पर बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में एक वर्षीय कार्यकाल के लिए यह भर्ती निकाली गई है। और इस भर्ती में एमसीआई (MCI) या एनएमसी (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप बिहार के स्वास्थ्य विभाग में काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

BCECE JR Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक BCECE JR Recruitment 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BCECE JR Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार जूनियर रेजिडेंट के टोटल 1,445 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।

BCECE JR Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। और अधिकतम आयु वर्गों के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, बीसी या ईबीसी (महिला और पुरुष) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (महिला एवं पुरुष) के लिए 42 वर्ष रखा गया है।

BCECE JR Recruitment 2026 Qualification

बिहार जूनियर रेजिडेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होना जरूरी है। इस भर्ती वही उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री किए हुए हैं।

BCECE JR Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में सभी वर्गों के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।

BCECE JR Recruitment 2026 Salary

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार बिहार जूनियर रेजिडेंट के पद में चयनित हो जाते हैं। उनको ₹65,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और जूनियर रेजिडेंट पद का कार्यकाल 1 साल तक रहने वाला है।

BCECE JR Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में किसी भी तरह का आप सभी उम्मीदवारों से एग्जाम नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आपकी योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा। सबसे पहले आपके योग्यता के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत में उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

BCECE JR Recruitment 2026 Apply Dates

उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 शुरू कर दिया गया है। साथ ही इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। और एप्लिकेशन फीस जमा की तिथि 06 फरवरी 2026 को रात 11:59 बजे तक रखा गया है।

BCECE JR Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार बिहार जूनियर रेजिडेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको कुछ नहीं करना, सिर्फ नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर आपको “Junior Resident Recruitment 2026” का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फॉर्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
  7. इसके बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  9. सबमिट कंफर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

Army MES Recruitment 2026

KMC Recruitment 2026

APS Haryana Recruitment 2026

Leave a Comment