उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि जो उम्मीदवार सरकारी संस्था में काम सीख कर अपने करियर और अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं। वैसे अभ्यर्थी जो इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और जनरल स्ट्रीम से पढ़ाई कर चुके हैं। वैसे अभ्यर्थियों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने HAL Apprentice Recruitment 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दी है। इस अप्रेंटिस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी बात है। कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा, नाही इंटरव्यू, नाही फिजिकल लिया जाएगा बस यह सीधी भर्ती होने वाली है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के द्वारा HAL Apprentice Recruitment 2026 भर्ती की जारी शॉर्ट विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज, इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी को बताने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।
HAL Apprentice Recruitment 2026 Total Post
जारी शॉर्ट विज्ञापन के अनुसार HAL Apprentice Recruitment 2026 भर्ती के लिए की कुल 62 अप्रेंटिस पदो पर आवेदन मांगे हैं। जिसमें तीन अलग-अलग श्रेणी है। इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस की, टेक्निकल डिप्लोमा अप्रेंटिस और जनरल एस्ट्रीम ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पद शामिल है।
HAL Apprentice Recruitment 2026 Qualification
इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। जो आप सभी को नीचे पद के अनुसार योग्यता बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।
- इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित शाखा में उम्मीदवारों के पास BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए
- डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा की डिग्री उनके पास होनी चाहिए
- जनरल एस्ट्रीम ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए BCom, BSc या BCA, डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह बात ध्यान देनी होगी कि उनकी योग्यता 2021 से 2025 के बीच पुरी की होनी चाहिए
HAL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
आप सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी बात है। कि इस भर्ती में नाही आपसे रिटन एग्जाम लिया जाएगा नाही इंटरव्यू, नाही फिजिकल बस इस भर्ती में आपकी पुरी चयन प्रक्रिया योग्यता के प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आपके शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर आपकी फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी और यह फाइनल मेरिट HAL के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
HAL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
सामान्य और ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए और जो उम्मीदवार एससी, एसटी ओबीसी (NCL) दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
HAL Apprentice Recruitment 2026 Apply Now
आप सभी उम्मीदवारों को बता दे की जो उम्मीदवार एचएएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 आवेदन करना चाहते हैं तो वैसे उम्मीदवार अपना आवेदन NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर आप सभी को रजिस्ट्रेशन सबसे पहले करना है। जो उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करते हैं। वैसे उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप सभी उम्मीदवारों को 28 से 30 जनवरी 2026 के बीच सुबह 9:00 बजे HAL बैरकपुर स्थित ट्रेनिंग हॉल में पहुंचना होगा।
HAL Apprentice Recruitment 2026 Important Documents
आप सभी उम्मीदवारों को एक बात ध्यान देनी है। कि वॉक इन इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने पास सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जानी है। जो नीचे आप सभी को सभी आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताया गया है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़े।
- दसवीं की मार्कशीट
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सभी सेमेस्टर का सर्टिफिकेट
- इत्यादि
FAQ
प्रश्न:- एचएएल में शामिल होने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
उतर:- HAL अप्रेंटिस भर्ती 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास BE या B.Tech/ डिप्लोमा/ BCom, BSc या BCA, डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न:- अप्रेंटिस की आयु सीमा क्या है?
उतर:- HAL अप्रेंटिस 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए