Indian Army Rally Bharti 2026:- आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती का डेट हुआ जारी, 13 जिलों के लिए, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

जो भी युवा उम्मीदवार इंडियन आर्मी अग्निवीर जुलाई 2025 के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम दिए थे। उस एग्जाम में सफल अभ्यार्थियों का रैली डेट को लेकर युवाओं का उम्मीद और इंतजार हुआ खत्म जी हां दोस्तों आप सही पढ़ रहे हैं। Indian Army Rally Bharti 2026 में आयोजित की जाएगी और इस रैली भर्ती में सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल होंगे जो जुलाई 2025 में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में भाग लिया था।

Indian Army Rally Bharti 2026

और इस Indian Army Rally Bharti 2026 में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के युवा उम्मीदवार इस रैली भर्ती में भाग ले सकते हैं। तो चलिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इस रैली भर्ती से संबंधित सारी जानकारी आप सभी को इस आर्टिकल के लेख में साझा करने वाला हूं। तो आप सभी युवा उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि आप लोग इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन 13 जिलों के उम्मीदवार ले सकते हैं। भाग

आप सभी युवा उम्मीदवारों को बता दे की इंडियन आर्मी अग्निवीर लखनऊ रैली भर्ती में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अगर आपको जानना है कि वह 13 जिला कौन-कौन सा है। तो आप सभी युवा उम्मीदवारों को नीचे बताए गए 13 जिलों के नाम अवश्य पढ़ाना चाहिए

जिलों के नाम
कन्नौज
चित्रकूट
महोबा
बांदा
हमीरपुर
कानपुर देहात
गोंडा
उन्नाव
बाराबंकी
कानपुर नगर
लखनऊ
फतेहपुर
औरैया

इंडियन आर्मी रैली भर्ती डेट

आप सभी युवा उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की इंडियन आर्मी की ओर से लखनऊ कैंट में स्थिति एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में रैली भर्ती का आयोजन किया जाएगा यह रैली भर्ती 6 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। और आप सभी उम्मीदवारों को इस रैली भर्ती डेट को लेकर पूरा विस्तार से जानना है। तो आप सभी युवा उम्मीदवारों को नीचे बताए गए सारे जानकारी को अच्छे से अवश्य पढ़ना चाहिए

  • ट्रेडमैन पदों के लिए आर्मी रैली भर्ती का आयोजन 6 फरवरी को 13 जनपदों के लिए आयोजित की जाएगी
  • अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल पदो के लिए रैली भर्ती का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा
  • वही बात करें लखनऊ, बांदा, कन्नौज, उन्नाव, चित्रकूट, कानपुर देहात, औरैया जिला के आने वाले उम्मीदवारों की रैली भर्ती डेट टेक्निकल पद के लिए भर्ती का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा।
  • 11 फरवरी को फतेहपुर की बिंदकी, फतेहपुर और खागा, लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज, सरोजिनी नगर, तहसीलो के उम्मीदवारों के लिए जनरल ड्यूटी रैली भर्ती आयोजित होगी।
  • 12 फरवरी को चित्रकूट जिले के अंतर्गत कर्वी, मऊ, मानिकपुर, और राजापुर, कानपुर देहात जिले के तहत रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा, भोगनीपुर तहसीलों के लिए अग्निपथ जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली आयोजित होगी।
  • 13 फरवरी को हमीरपुर जिले की हमीरपुर राठ, सेरीला, मौदहा, तथा उन्नाव जिले के तहत आने वाली सफिरपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बागरमऊ तहसील के लिए अग्निवीर जनरल (ड्यूटी) रैली आयोजित की जाएगी।
  • 14 फरवरी को गोंडा जिले के गोंडा तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अंतर्रा, नरैनी, और पैलानी तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी रैली आयोजित की जाएगी।
  • 15 फरवरी को कन्नौज के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन और महोबा जिले के अंतर्गत कुलपहाड़, चिरखारी और महोबा की तहसीलों के लिए अग्नि वीर जनरल ड्यूटी (जीडी) रैली आयोजित की जाएगी

ऐसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड

जितने भी युवा उम्मीदवार इंडियन आर्मी रैली भर्ती 2026 के लिए शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को बता दे कि वह अपना एडमिट कार्ड अपने ईमेल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप सभी को अपने साथ अपना एडमिट कार्ड का फोटो कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज तय की गई डेट पर सेंटर में आप सभी अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को लेकर जाएं ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत ना हो।

और पढ़े

Indian Post GDS Bharti 2026

HAL Apprentice Recruitment 2026

EXIM Bank Recruitment 2026

Leave a Comment