बिहार सरकार के द्वारा Bihar Snatak Protsahan Yojana को लेकर बहुत ही अच्छी खबर निकल कर आई है। कि जो भी महिला छात्र उम्मीदवारों ने अपना आवेदन योजना का लाभ उठाने के लिए की हुई थी। और वह सभी छात्राओं ने बहुत दिनों से 50 हजार प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही थी। तो वैसे अब छात्राओं का इंतजार और उम्मीद हुआ खत्म क्योंकि बहुत जल्द ही बिहार में स्नातक पास कर चुकी डेढ़ लाख छात्राओं के खाते में 50-50 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि एक माह के अंदर दे दी जाएगी।

Bihar Snatak Protsahan Yojana के तहत मिलने वाले 50,000 प्रोत्साहन राशि का इंतजार बहुत दिनों से छात्राएं करती आ रही है। इसी का मध्य नजर रखते हुए शिक्षा विभाग की मांग पर वित्त विभाग ने इस मद में 750 करोड रुपए देने की स्वीकृति दी है। आपको बता दे कि वित्त विभाग से जैसे ही राशि जारी होती है। उसके कुछ दिनों बाद सभी छात्राओं के खातों में पैसा डीबीटी के माध्यम से भेज दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
आप सभी छात्रोंओ को जानकारी के लिए बता दे कि शिक्षा विभाग ने चार माह पहले ही राशि की मांग की थी और छात्राओं के सर्टिफिकेट की जल्द जांच करने के लिए सभी विश्वविद्यालय को पत्र भी भेजा था। ज्यादा छात्राओं के सर्टिफिकेट पूरी जांच कर ली गई है। हालांकि आप सभी को बता दे कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालय से स्नातक पास कर चुकी छात्राएं कुल 5 लाख 98 हजार छात्राओं ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया हुआ था। जिनमें से एक लाख 98 हजार स्नातक पास कर चुकी छात्राओं के खाते में इस योजना के तहत 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि सितंबर अंत में भेज दी गई थी और शेष बचे 3 लाख 80 हजार छात्राओं के खाते में प्रोत्साहन राशि अभी भेजनी बाकी है। लेकिन जैसे ही वित्त विभाग से 750 करोड रुपए की राशि स्वीकृत होती है। उसके कुछ तुरंत दिन बाद डेढ़ लाख छात्राओं के खाते में इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी।
प्रोत्साहन राशि मिलने में हो सकती है देरी
आप सभी छात्राओं को बता दे की इस योजना के तहत आवेदन करने वाली छात्राओं को इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में लेट हो सकती है। आपको बता दे कि आगामी बजट के दौरान इस मत में राशि आवंटन के बाद ही उनके खातों में पैसा भेजी जा सकती है।
इस कारण हुआ था देरी
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआईई) से आवेदन की हुई छात्राओं के आधार जांच की अनुमति मिलने में बहुत लेट हुई थी। इसी के कारण गजट प्रशासन से लेकर प्रक्रिया पूरी करने में लगभग 6 महीना से अधिक समय लगा। इसके बाद ही लगभग डेढ़ माह में चुनाव आचार संहिता का मामला के कारण काम अटका रहा।
योजना की जानकारी
आप सभी छात्राओं को बता दे की स्नातक प्रोत्साहन योजना का आयोजन अप्रैल 2018 से शुरू की गई थी उस समय स्नातक पास कर चुकी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपए उनके खातों में बिहार सरकार के द्वारा भेजे जाते थे। लेकिन एक अप्रैल 2021 से प्रोत्साहन राशि बढ़कर सीधे ₹50 हजार कर दी गई और उसे समय से लेकर अब तक साढ़े 5 लाख से अधिक स्नातक पास कर चुकी छात्राओं के खातों में यह प्रोत्साहन राशि भेजी गई है।
FAQ
प्रश्न:- बिहार में मुख्यमंत्री स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?
उतर:- यह योजना बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाती है। जिसमें स्नातक पास कर चुकी छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उनके खाते में DBT के माध्यम प्रोत्साहन राशि ₹50,000 दी जाती है। ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
प्रश्न:- बिहार स्नातक छात्रवृत्ति ₹50,000 के लिए कौन पात्र है?
उतर:- आप सभी छात्राओं को बता दे कि बिहार स्नातक छात्रवृत्ति ₹50,000 के लिए वही छात्राएं पात्र हैं। जो छात्राएं किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास करती हैं। उन्ही छात्राओं को यह लाभ दिया जाता है।