BSSC Grade 3 Recruitment 2026:- बीएसएससी की ओर निकली जनसेवक ग्रेड-3 की बम्फर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

जितने भी अभ्यार्थी बिहार में 12वीं पास कर सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो उन सभी अभ्यार्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा, आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से BSSC Grade 3 Recruitment 2026 जनसेवक ग्रेड-3 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें जनसेवक ग्रेड-3 के पद शामिल है। और  खास तौर पर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। तो अगर आप बिहार में एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है। इसे बिल्कुल भी हाथ से मत जाने दीजिएगा।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक BSSC Grade 3 Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 180 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें जनसेवक ग्रेड-3 के पद शामिल है। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तक होनी चाहिए। और उम्मीदवारों के आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Qualification

बिहार जनसेवक ग्रेड-3 के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से गणित विषय के साथ 12वीं पास होने चाहिए। या इसके समकक्ष में योग्यता होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर पर हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान भी होना जरूरी है।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Salary

बिहार जनसेवक ग्रेड-3 के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25,500 रुपए से 81,100 रुपए प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते का भी लाभ मिलेगा।

BSSC 3 Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में निम्न चरणों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Apply Dates

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। और 31 जनवरी 2026 तक आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

BSSC Grade 3 Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार बिहार जनसेवक ग्रेड-3 के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  4. फार्म में जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
  5. अब आपको अपना वैसे डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  6. इसके बाद आप अपना एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

और पढ़े

Haryana HKRN Recruitment 2026

Assam Police Grade 4 Vacancy 2026

Indian Post GDS Vacancy 2026

Leave a Comment