जो अभ्यार्थी तेलंगाना डिस्टिक कोर्ट में एक अच्छे पदों पर काम करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यार्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सभी उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना डिस्टिक कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट और इसके अलावा अन्य पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Telangana District Court Recruitment 2026 में 7वीं पास, 10वीं पास और ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप तेलंगाना डिस्टिक कोर्ट में काम करने का सपना रखते हैं। तो आपके सपने को पूरा करने का यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक Telangana District Court Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यर्थियों के पास इस भारती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है इसीलिए मैं आपको भारती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।
Telangana District Court Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 859 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पद भी शामिल हैं। जिसका पूरा विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 | 35 |
| टाइपिस्ट | 42 |
| जूनियर असिस्टेंट | 159 |
| फील्ड असिस्टेंट | 61 |
| एग्जामिनर | 49 |
| रिकॉर्ड असिस्टेंट | 36 |
| प्रोसेस सर्वर | 95 |
| कॉपिस्ट | 63 |
| ऑफिस सबोर्डिनेट | 319 |
Telangana District Court Recruitment 2026 Age Limit
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन सभी उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Telangana District Court Recruitment 2026 Qualification
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शॉर्टहैंड और टाइपिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में तकनीकी योग्यता भी होना जरूरी है। जूनियर अस्सिटेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में कंप्यूटर का ज्ञान भी होना जरूरी है। टाइपिस्ट पद के लिए आपके पास डिग्री होनी चाहिए। और साथ में इंग्लिश टाइपिंग का स्पीड 45 शब्द प्रति मिनट तक होना चाहिए। फील्ड असिस्टेंट पद के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और एग्जामिनर पद के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) पास होने चाहिए।
कॉपिस्ट पद में अप्लाई करने के लिए आप 12वीं पास होने चाहिए। और साथ में टाइपिंग का ज्ञान भी होना जरूरी है। रिकॉर्ड असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए। प्रोसेस सर्वर पद में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एसएससी या 10वीं पास होने चाहिए। और ऑफिस सबोर्डिनेट पद में 7वीं से लेकर 10वीं पास उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
Telangana District Court Recruitment 2026 Application Fee
अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। ओसी, बीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹600 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन के उम्मीदवारों के लिए ₹400 एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।
Telangana District Court Recruitment 2026 Salary
इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दिया जाएगा। सभी पदों के सैलरी का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है।
| पद का नाम | सैलरी |
| ऑफिस सबोर्डिनेट | ₹19,000 से 58,850/- |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 | ₹32,810 से ₹96,890/- |
| टाइपिस्ट | ₹24,280 से ₹72,850/- |
| जूनियर असिस्टेंट | ₹24,280 से ₹72,850/- |
| फील्ड असिस्टेंट | ₹24,280 से ₹72,850/- |
| एग्जामिनर | ₹22,900 से ₹69,100/- |
| रिकॉर्ड असिस्टेंट | ₹22,240 से ₹67,300/- |
| प्रोसेस सर्वर | ₹22,900 से ₹69,100/- |
| कॉपिस्ट | ₹22,900 से ₹69,100/- |
Telangana District Court Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का निम्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्किल टेस्ट होगा। दूसरे चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), और तीसरे चरण में इंग्लिश टाइपिंग परीक्षण होगा। इन सभी पड़ाव को पार करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
Telangana District Court Recruitment 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।
Telangana District Court Recruitment 2026 Apply Online
तेलंगाना डिस्टिक कोर्ट भर्ती 2026 का आवेदन प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में जैसे ही इस भर्ती का आवेदन शुरू होता है। तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और यह बात आपको ध्यान में रखनी है। कि सिर्फ इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
FAQ
प्रश्न.1 तेलंगाना में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टाइपिस्ट की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- आप सभी को बता दें कि तेलंगाना में जिला कल कोर्ट टाइपिस्ट की सैलरी ₹24,280 से ₹72,850 प्रति महीना होती है।
और पढ़े
OPSC Assistant Professor Recruitment 2026