BSSC Recruitment 2026:- पंचायत सचिव की निकली बम्फर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां अगर आप सभी अभ्यार्थी बिहार के निवासी हैं। और एक अच्छा सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से पंचायत सचिव की बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और BSSC Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की नियुक्ति पंचायती राज्य विभाग में द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। तो अगर आप बिहार में एक बेहतरीन सरकारी नौकरी की तलाश में है। तो आपके लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

BSSC Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक BSSC Recruitment 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम के जरिए सकते हैं। यह भर्ती खास उन अभ्यार्थियों के लिए निकाली गई है। जो अभ्यार्थी 12वीं पास कर चुके हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSSC Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई पंचायत सचिव के टोटल 3,532 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तक होनी चाहिए। और आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर किया जाएगा। बीसी, ईबीसी, महिला के लिए 3 वर्ष की छूट, एससी, एसटी,के लिए 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BSSC Recruitment 2026 Qualification

पंचायत सचिव के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास या समकक्ष में योग्यता होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर पर इंग्लिश और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।

BSSC Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ₹100 ही एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है।

BSSC Recruitment 2026 Salary

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई पंचायत सचिव के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

BSSC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में स्किल टेस्ट किया जाएगा। अंत में इन सभी पड़ाव को पार करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

BSSC Recruitment 2026 Apply Dates

पात्र उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो गया है। और 31 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले ही अपना आवेदन कर लें।

BSSC Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यार्थी बिहार पंचायत सचिव के पद में अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट online.bssc.com पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो आप अपना सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. फार्म में मांगी गई सारी डिटेल्स को ध्यान से भरे।
  6. इसके साथ ही आपको अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट भी स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  7. अब आप अपने एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

और पढ़े

AIIMS Jodhpur Recruitment 2026

University of Haydrabad SRF Recruitment 2026

NBCC Recruitment 2026

Leave a Comment