RBI CSG Cadre Recruitment 2026:- रिजर्व बैंक में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुआ शुरू, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आपका सरकारी बैंक में काम करने का सपना है। तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBISB) की ओर से नॉन-सीएसजी (Non-CSG) कैडर्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। RBI CSG Cadre Recruitment 2026 के तहत लीगल ऑफिसर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 21 रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और इसमें चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000 से भी अधिक सैलरी दी जाएगी। तो अगर आप सच में सरकारी बैंक में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

RBI CSG Cadre Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक RBI CSG Cadre Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी जानकारियां हैं। वह सब आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
कुल पद 21
पद का नाम लीगल ऑफिसर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (पदानुसार)
आवेदन तिथि 06 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे तक)
लिखित परीक्षा तिथि 14 मार्च 2026
सैलरी ग्रेड-ए के लिए ₹62,500/- , ग्रेड-बी के लिए ₹78,450/-
चयन प्रक्रिया Written Exam + Interview + D.V + Medical Exam
ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 21 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

पद का नाम पदों की संख्या
लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी 06
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) ग्रेड-बी 02
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-बी 01
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) ग्रेड-ए 04
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) ग्रेड-ए 08
कुल पद 21

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का पद के अनुसार न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Qualification

लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी और काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ में बैचलर की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ प्राप्त किए होने चाहिए।

मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) ग्रेड-बी के पद में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। या समकक्ष में योग्यता न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।

मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-बी के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60% अंकों के साथ। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर सकेंगे।

असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) ग्रेड-ए के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास हिंदी या हिंदी ट्रांसलेटर और में अंग्रेजी सब्जेक्ट के साथ सैकेंड क्लास में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। या फिर अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी सब्जेक्ट के साथ।

असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी) ग्रेड-ए पद के लिए आप सभी के पास इंडियन आर्मी या नेवी या एयर फोर्स में न्यूनतम 10 साल बतौर ऑफिसर का काम किए होने चाहिए। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर पाएंगे। आप अपने योग्यता के अनुसार इन पदों में से किसी एक पद में अपना आवेदन कर सकते हैं।

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। श्रेणीवार आवेदन फीस का विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

श्रेणी फीस
SC/ST/PwBD ₹100
Gen/OBC/EWS ₹600
Staff नि:शुल्क

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Salary

ग्रेड-ए ऑफिसर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में ₹62,500 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और ग्रेड-बी ऑफिसर के पद में चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे ₹78,450 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में इंटरव्यू, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा। अंत में अभ्यार्थियों को चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Interview
  • Document Verification
  • Medical Examination

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Important Documents

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से निकाली गई इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट होना बहुत जरूरी है। इसीलिए नीचे दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ें और उसे अपने पास सुरक्षित रखे।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 को शाम 6:00 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है की स्मृति की निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले। वरना समय खत्म होने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

RBI CSG Cadre Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले आरबीआई के आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक करें।
  3. अब यहां पर जितनी भी नई भर्तियां हैं उन सब का डिटेल्स दिखेगा।
  4. आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आप अपना कुछ डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  7. अब आप अपने आवेदन फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से करें।
  8. इसके बाद आप अपना कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट भी स्कैन कर अपलोड करें।
  9. आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice- जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उनको बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और इसके बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप सरकारी बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आप सभी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड ने नॉन सीएसजी कैंडल के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लीगल ऑफिसर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर कुल 21 रिक्तियां निकाली गई हैं। और इसका आवेदन 6 फरवरी 2026 से लेकर 26 फरवरी 2026 तक चलने वाला है।

FAQ.

प्रश्न.1 आरबीआई में सैलरी कितनी है?

उत्तर- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ग्रेड ए के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 62500 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा और ग्रेड-बी के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹78,450 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

प्रश्न.2 आरबीआई आवेदन 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर- देखिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से निकाली गई नॉन-सीएसजी भर्ती में आवेदन करने का अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रश्न.3 आरबीआई ग्रेड ए के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रेड ए के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आरुषि तो वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

और पढ़े

PNB Recruitment 2026

Indian Post GDS Bharti 2026

NIA Recruitment 2026

Leave a Comment