NCL Assistant Foreman Vacancy 2026:- एनसीएल की ओर निकली असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रुप-सी की भर्ती, सैलरी ₹47,330, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आप एक अच्छे नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ओर से असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 अभियान के तहत कुल 270 अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। और यह भर्ती खासकर दसवीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। तो अगर आप मैट्रिक पास (10वीं पास) किए हुए हैं। और एक अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी के लिए नौकरी पाने का यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026

इस भर्ती के जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 के लिए इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी। वह सब बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)
कुल पद 270
पद का नाम असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
योग्यता 10वी पास + 3 वर्ष डिप्लोमा
आवेदन तिथि 11 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 05 मार्च 2026
सैलरी ₹47,330/-
चयन प्रक्रिया CBT + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + Medical Exam
ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के लिए कुल 270 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें कई शामिल है। सभी पदों का विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है।

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल) ट्रेनी ग्रेड-सी 108
असिस्टेंट फोरमैन (E&T) ट्रेनी ग्रेड-सी 14
असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी ग्रेड-सी 148
कुल पद 270

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस भर्ती के आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। श्रेणीवार छूट की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी छूट
SC/ST 5 साल की छूट
PWD 10 साल की छूट
OBC 3 साल की छूट

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Qualification

असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के सभी पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में 03 साल की डिप्लोमा डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। नीचे फीस की पूरी जानकारी दी गई है।

श्रेणी फीस
UR/OBC-(NCL)/EWS ₹1,180
SC/ST/ESM/PwBD/Departmental Candidates No Fee (Free)

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Salary

जो कैंडिडेट्स नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से निकाली गई असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पद में चयनित होते उनको ₹47,330 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को पढ़ें।

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो अभ्यार्थियों का इस भर्ती में कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तीसरे चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा। इन सभी पड़ाव को पार करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • CBT
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • Final Selection

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Important Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करते समय आप सभी उम्मीदवारों से कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे। जो आप सभी के पास होना जरूरी है। अगर आपके पास यह सारे डॉक्यूमेंट नहीं है। तो आप इस भर्ती में अपना आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसीलिए नीचे दिया गए डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ें। और उसे अपने पास सुरक्षित रखे।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • 3 वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Exam Pattern

इस भर्ती की एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आपका एग्जाम दो सेक्शन में किया जाएगा। जिसके लिए आपको 90 मिनट समय दिया जाएगा। आपके परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं रखा गया है। और आपका परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दो भाषा में किया जाएगा।

सेक्शन विषय प्रश्नों की संख्या मार्क
सेक्शन – A टेक्निकल नॉलेज 70 70
सेक्शन – B जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, वर्बल एंड मेंटल एबिलिटी एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30
कुल 100 100

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Apply Dates

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से निकाली गई असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर 05 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा करें।

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026 Apply Online

जितने भी कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करके अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूरा करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
  2. अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  3. इसके बाद आपको भर्ती के सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  5. अब आप आवेदन फार्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सारी डिटेल्स को ध्यान भरे।
  7. डीटेल्स भरने के बाद अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. आप अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और आगे की सुरक्षा के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और इसके बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप 10वीं पास है। और एक अच्छी नौकरी तलाश कर रहे हैं। तो आप सभी के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ओर से असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 270 रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन 11 फरवरी 2026 से लेकर 05 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 एनसीएल की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- देखिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ओर से निकाली गई असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹47,330 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

प्रश्न.2 एनसीएल में काम करने के लिए आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर- एनसीएल में काम करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

प्रश्न.3 एनसीएल में काम करने के लिए मुझे क्या योग्यता चाहिए?

उत्तर- आप सभी को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से निकाली गई असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के लिए योग्यता आपके पास 10वीं पास होनी चाहिए। और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

और पढ़े

DRDO Apprentice Recruitment 2026

CSPGCL Apprentice Recruitment 2026

Indian Banks Recruitment 2026

Leave a Comment