अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां, आप सभी अभ्यार्थियों के लिए डिजिटल इंडिया के तहत आधार की सेवाओं को और भी बेहतरीन बनाने के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 के तहत कुल 252 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें 10वीं के साथ आईटीआई किए हुए या 12वीं पास किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। तो अगर आप अपने ही जिले में आधार के लिए काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है।

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 का कार्यकाल एक साल तक रखा गया है। इसमें योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती का संपूर्ण जानकारी होना जरूरी है। इसलिए इस लेख में इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, इंर्पोटेंट डेट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। तो आप इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड |
| कुल पद | 252 |
| पद का नाम | आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | 12वीं, डिप्लोम, आईटीआई |
| आवेदन तिथि | शुरू |
| अंतिम तिथि | 11 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | Aadhaar Supervisor/Operator Certification + Eligibility Verification + Interview (if required) + Document Verification |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csc.gov.in |
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Total Post
जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के कुल 252 पोस्ट निकाले गए हैं। और इस भर्ती के डिस्ट्रिक्ट वाइज पद बांटे गए हैं। जिलावार पदों की संख्या देखने के लिए नोटिफिकेशन को चेक आउट करें।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Age Limit
जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। इस भर्ती में अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Qualification
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास किए होने चाहिए। या फिर दसवीं पास के साथ 2 साल का आईटीआई की डिग्री किए हुए उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दसवीं के साथ 3 साल का पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किए हुए अभ्यार्थियों भी इस भर्ती के योग्य होंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास UIDAI मान्यता प्राप्त टेस्टिंग या स्टफिंग एजेंसी से आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर की सर्टिफिकेट होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Salary
जितने भी उम्मीदवार आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद में चयनित होते हैं उनको संबंधित राज्य द्वारा अर्ध-कुशल श्रम शक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से सैलरी दिया जाएगा। और भी अधिक जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। यानी कि आप फ्री में अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो किस भर्ती में आपको किसी भी तरह का एग्जाम देने की जरूरत नहीं है। सिर्फ कुछ चरणों के आधार पर आप सभी का चयन किया जाएगा। पहले चरण में आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर सर्टिफिकेशन, दूसरे चरण में एलिजिबिलिटी वेरीफिकेशन, तीसरे चरण में इंटरव्यू और चौथे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- Aadhaar Supervisor/Operator Certification
- Eligibility Verification
- Interview (if required)
- Document Verification
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Important Documents
देखिए इस भर्ती में आवेदन करने करते समय आप सभी अभ्यार्थियों से कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। जो आपके पास रहना बहुत ही जरूरी है। इस भर्ती में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से पढ़े।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- UIDAI आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- हस्ताक्षर
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Apply Dates
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। और इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। तो आप सभी आवेदकों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन करें।
CSC Aadhar Operator Recruitment 2026 Apply Online
अगर आप आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर विजिट करें।
- अब आप इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पे पहुंच जाएंगे।
- यहां पर आपको आस्क जॉब ओपनिंग में फुल टाइम में CSK e-Governance Services India Limited Invites
- application for the post of Aadhar Supervisor/Operator के नीचे स्टेट वाइज भर्ती दिखेगी।
- आप सभी को जिस भी जिले में अपना आवेदन फॉर्म भरना है। उसके सामने अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से भरें
- इसके बाद आपसे मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में कैप्चर कोड को फलअप कार फॉर्म को सबमिट कर दें।
- भविष्य के सुरक्षा के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।
Notice- आप सभी आवेदकों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने का जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन आधार सुपरवाइजर या ऑपरेटर के पद में करें।
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Apply Now | Click Here |
निष्कर्ष
जो भी उम्मीदवार अपने जिले में नौकरी पाना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 252 अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 10वीं के साथ आईटीआई किए हुए या 12वीं पास किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 तक चलने वाला है।
FAQ
प्रश्न.1 सीएससी में आधार सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- सीएससी में आधार सुपरवाइजर की सैलरी जिले और राज्य के अनुसार दी जाएगी। बात करें कि जो नए सुपरवाइजर चयनित होते हैं। उनको कितना सैलरी दिया जाएगा। तो लगभग ₹25,000 से ₹40,000 प्रति महीना सैलरी दिया जा सकता है। सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़े।
प्रश्न.2 आधार सुपरवाइजर की लास्ट डेट क्या है?
उत्तर- सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आधार सुपरवाइजर की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।
और पढ़े
BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026