अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे है। तो आप सभी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपका सपना पूरा होने वाला है। जी हां, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 900 से भी अधिक रिक्तियां भरी जाएगी। DSSSB ASO Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 1,42,400 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। तो जो भी अभ्यार्थी दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। नीचे पूरी जानकारी पढ़े…

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से जारी की गई DSSSB ASO Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन करने से पहले आपके पास इसका संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, इंर्पोटेंट डेट्स से संबंधित पूरी जानकारी बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से जरुर पढ़िएगा।
DSSSB ASO Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| कुल पद | 911 |
| पद का नाम | लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथि | 24 फरवरी 2026 (दोपहर 12 बजे) |
| अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| सैलरी | ₹35,400 से ₹1,42,400/- (पदानुसार) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन + मेडिकल एग्जाम |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB ASO Recruitment 2026 Total Post
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के कुल 911 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों एवं पदों की संख्या का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है।
| पद का नाम | पोस्ट कोड | पदों की संख्या |
| लीगल असिस्टेंट | 801/26 | 10 |
| असिस्टेंट इंजीनियर | 802/26 | 33 |
| जूनियर इंजीनियर | 803/26 | 281 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 804/26 | 587 |
| कुल पद | 911 |
DSSSB ASO Recruitment 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।
| श्रेणी | छूट |
| SC/ST | 5 साल की छूट |
| OBC | 3 साल की छूट |
| विकलांग | 10 साल की छूट |
DSSSB ASO Recruitment 2026 Qualification
लीगल असिस्टेंट :- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आपके पास लॉ की डिग्री होनी चाहिए। साथ में 3 साल का लीगल प्रैक्टिस का अनुभव भी होना चाहिए। या फिर सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का लीगल काम का अनुभव होना चाहिए। तभी आप इस बात में अपना आवेदन कर पाएंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर :- आपके पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या 3 साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। साथ में 2 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर :- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आपके पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर:- इस पद के लिए आप सभी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।
DSSSB ASO Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप सभी को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। इसमें श्रेणी वाइज एप्लीकेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। श्रेणीवार फीस की जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से देखें।
| श्रेणी | फीस |
| Gen/OBC/EWS | ₹100 |
| SC/ST/PH | निःशुल्क |
DSSSB ASO Recruitment 2026 Salary
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होते हैं उनका पद के अनुसार सैलरी मिलने वाला है। सामान्य तौर पर कम से कम ₹35,400 और अधिकतम ₹1,42,400 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। पोस्ट वाइज सैलरी की जानकारी जानने के लिए नोटिफिकेशन को जरूर देखें।
DSSSB ASO Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों से सबसे पहले रिटन एग्जाम लिया जाएगा। और फिर उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अंत में मेडिकल एग्जाम कर अभ्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Examination
DSSSB ASO Recruitment 2026 Important Documents
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त भी आपसे दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। इसलिए आपके पास सभी दस्तावेज होने बहुत जरूरी है। इस भर्ती में लगने वाले दस्तावेजों का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
DSSSB ASO Recruitment 2026 Apply Dates
इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को दोपहर 12 से लेकर 25 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा करें।
DSSSB ASO Recruitment 2026 Apply Online
देखिए इस भर्ती का आवेदन 24 फरवरी 2026 यानी की बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में आप सभी की सहायता के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और उसे फॉलो करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप डीएसएसएसबी के आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे हैं, तो सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
- अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख ले।
Notice- जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उन्हें बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन करें।
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और इसमें लीगल अस्सिटेंट, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पद शामिल है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 900 से भी अधिक रिक्तियां जारी की गई है। इसका आवेदन 24 फरवरी 2026 से लेकर 25 मार्च 2026 तक चलने वाला है।
FAQ
प्रश्न.1 डीएसएसएसबी 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर- देखिए डीएसएसएसबी की नई भर्ती जो निकाली गई है 2026 में इसमें पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित किया गया है। सामान्य तौर पर बताया जाए तो न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष तक रखा गया है। और रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले कैंडिडेट को छूट भी दिया जाएगा।
प्रश्न.2 डीएसएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 2 की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- डीएसएसएसबी असिस्टेंट ग्रेड 2 की भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दिया जाएगा। ₹35,400 से ₹1,42,400 (पदानुसार) प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।
प्रश्न.3 DSSSB के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर- डीएसएसएसबी की ओर से निकाली गई 2026 में नई भर्ती का आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।
और पढ़े
HLL Lifecare Limited Vacancy 2026