Dyal Singh Evening College Vacancy 2026:- दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म हुआ। जी हां, दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज की ओर से विभिन्न नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 अभियान के जरिए योग्य उम्मीदवारों का नियुक्ति सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट, और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों पर किया जाएगा। इस भर्ती में 12वीं पास और ग्रेजुएट किए हुए उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस भर्ती के योग्य हैं। तो इस नौकरी का फायदा उठा सकते है।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज की ओर से इस भर्ती की जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 के लिए (Male/Female) दोनों कैंडिडेट्स इस भर्ती अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से खुल चुकी है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पूरी जानकारी बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज
कुल पद 07
पद का नाम  नॉन टीचिंग
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता 12वीं पास और ग्रेजुएट
आवेदन तिथि  28 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 21 मार्च 2026
आयु सीमा अधिकतम उम्र 32, 35 (पदानुसार)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट dunt.uod.ac.in

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज की ओर से नॉन टीचिंग के लिए कुल 07 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न प्रकार के पद शामिल है। पदों का नाम और पदों की संख्या का विस्तृत विवरण नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान से देखकर पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 01
जूनियर असिस्टेंट 04
असिस्टेंट 01
लाइब्रेरी अटेंडेंट 01
कुल पद 07

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Age Limit

जितने भी योग्य उम्मीदवार सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद में आवेदन करना चाहते है। तो आवेदन करने वाले आवेदकों का अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वही जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट, और लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Qualification

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी यूनिवर्सिटी या रिसर्च संस्थान या स्टेट या सेंट्रल या पीएसयू या अन्य स्वायत्त संस्थान में पर्सनल असिस्टेंट पे लेवल-5 या 6 पोस्ट पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। या स्टेनोग्राफर पे लेवल-4 के पोस्ट पे 5 साल का एक्सपीरियंस होनी चाहिए। और स्टेनोग्राफर में इंग्लिश की स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 100 शब्द प्रति मिनट का स्पीड होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का नॉलेज और इंग्लिश या हिंदी में टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशंस का विज्ञान भी होना चाहिए। और इंग्लिश टाइपिंग का स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग का स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से होनी चाहिए।

असिस्टेंट के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद 2 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। इसके अलावा इंग्लिश टाइपिंग का स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग का स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।

लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। साथ में लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अगर आपके पास इनमें से कोई योग्यता है। तो आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Application Fee

इच्छुक कैंडिडेट्स को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग तय की गई है। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें की आवेदन फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। नीचे श्रेणीवार फीस की पूरी जानकारी पढ़े।

श्रेणी फीस
सामान्य/अनारक्षित ₹800
ओबीसी (एनसीएल)/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी/महिला ₹600

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Salary

जो भी अभ्यर्थी सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद में चयनित होते हैं। उनको पे लेवल-7 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। जूनियर असिस्टेंट पद में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-02 के मुताबिक सैलरी मिलने वाली है। असिस्टेंट पद के लिए पे लेवल-4 के तहत सैलरी निर्धारित की जाएगी। वही लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद में सिलेक्टेड अभ्यार्थियों को पे लेवल-01 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Selection Process

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। इन पड़ाव को पार करने वाले आवेदकों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Skill Test
  • Document Verification
  • Final Selection

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Important Documents

देखिए इस भर्ती में आप सभी कैंडिडेट्स को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज देने होंगे। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय भी दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में आप सभी के पास इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेज होने जरूरी है। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले पुरी दस्तावेज की जानकारी नीचे दी गई है।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू होकर 21 मार्च 2026 तक चलने वाली है। तो आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द कर ले।

Dyal Singh Evening College Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से इस वेबसाइट को लॉगिन करें।
  4. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरे।
  6. सभी डिटेल्स भरने के बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  7. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice- आप सभी अभ्यार्थियों से यह अनुरोध है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पहले ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

दिल्ली के कॉलेज में एक अच्छे पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज की ओर से विभिन्न नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती खासकर 12वीं पास और ग्रेजुएट किए हुए उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। इसमें 32 से 35 वर्ष तक के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से लेकर 21 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

और पढ़े

Nagaland University Recruitment 2026

CBI SO Vacancy 2026

Bihar Police Vacancy 2026

Leave a Comment