NIT Non Teaching Vacancy 2026:- नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 24 मार्च से पहले करें आवेदन

अगर आप पटना में टीचर के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। जी हां, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना की ओर से नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। NIT Non Teaching Vacancy 2026 अभियान के दौरान उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सुपरीटेंडेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियन असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर किया जाएगा। और ये सारे पद ग्रुप ए, बी और सी के श्रेणी में आते है। इस भर्ती के कुल 38 पद निकाले गए है। चयनित अभ्यार्थियों को अधिकतम सैलरी लगभग 1 लाख से भी अधिक मिलने वाला है।

NIT Non Teaching Vacancy 2026

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना की ओर से जारी की गई नॉन टीचिंग भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक NIT Non Teaching Vacancy 2026 के लिए योग्य (Male/Female) दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 तक चलने वाली है। ऐसे में अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी के पास इस भर्ती का संपूर्ण जानकारी होना जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस लेख में देने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना
कुल पद 38
पद का नाम असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सुपरीटेंडेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, आदि
अप्लाई मोड ऑनलाइन + हार्ड कॉपी (male/female)
आवेदन तिथि 03 मार्च 2026
अंतिम तिथि 24 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
हार्ड कॉपी जमा करने कि अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
चयन प्रक्रिया Screening Test, Trade Test/Skill Test, Multiple Choice Question, Descriptive/Short Answer Test
सैलरी पद के अनुसार
ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 38 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान से पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 02
सुपरीटेंडेंट 02
असिस्टेंट लाइब्रेरियन 01
टेक्निकल असिस्टेंट 10
जूनियन असिस्टेंट 12
टेक्नीशियन 11
कुल पद 38

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Age Limit

जितने भी कैंडीडेट्स असिस्टेंट रजिस्ट्रार और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उनका अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए। सुपरीटेंडेंट और टेक्निकल असिस्टेंट पद में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक वही जूनियर असिस्टेंट और टेक्नीशियन पद में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Qualification

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। सभी पदों के योग्यता की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़ें।

  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- किसी भी विषय में काम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री किए होने चाहिए।
  • सुपरीटेंडेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में फर्स्ट क्लास के साथ स्नातक की डिग्री पास किए होने चाहिए। या 50% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री किए होने चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर और वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशिट का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन- लाइब्रेरी साइंस, सूचना साइंस या डाक्यूमेंटेशन साइंस में कम से कम 60% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET, SET या SLET परीक्षा पास होने चाहिए।
  • टेक्निकल असिस्टेंट- संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। या पहले श्रेणी का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना बहुत जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ पद के लिए अनुभव भी मांगा गया है।
  • जूनियर असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। इसके साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान भी होना जरूरी है।
  • टेक्नीशियन- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस में 10+2 कम से कम 55% या 50% अंकों के साथ पास होने चाहिए। साथ ही एक साल का आईटीआई कोर्स किए होने चाहिए। इसके अलावा 10वीं पास के बाद 2 वर्ष का आईटीआई या संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। जानकारी के लिए यह बता दें कि इस भर्ती में श्रेणी के अनुसार अलग-अलग एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी के लिए नीचे टेबल को जरूर देखें।

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS ₹800
SC/ST/Group B, C ₹400
SC/ST/Group A ₹800
दिव्यांग निःशुल्क

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर सैलरी दी जाएगी। ग्रुप ए के पद में चयनित उम्मीदवारों को पीजी- 3 के तहत ग्रेड पे ₹5,400 प्रति महीना मिलने वाला है। ग्रुप बी पदों के लिए उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार सैलरी मिलेगा। और ग्रुप सी के पदों में चयनित कैंडिडेट्स को लेवल 3 के मुताबिक सैलरी दिया जाएगा। और इन सभी के अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी मिलने वाला है।

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट, दूसरे चरण में ट्रेड टेस्ट या स्किल टेस्ट, तीसरे चरण में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन और चौथे चरण में डिस्क्रिप्टिव या शॉर्ट आंसर टेस्ट होगा। अंत में इन सभी पड़ाव को पार करने वाले कैंडिडेट्स को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Screening Test
  • Trade Test/Skil Test
  • Multiple Choice Question
  • Descriptive/Short Answer Test

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Apply Dates

इस भारती का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक चलने वाला है। और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। तो आप सभी से अनुरोध है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के अंदर ही अपना आवेदन करें।

NIT Non Teaching Vacancy 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार पटना में नॉन टीचिंग के पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट nitp.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  4. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  5. आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे वह स्कैन करो अपलोड करें।
  6. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले ताकि भविष्य में काम दे सके।

ऑनलाइन आवेदन पर भरने के बाद आपको अपने हार्ड कॉपी को आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ नीचे दिए गए पत्ते पर डाक द्वारा भेजे।

पता – Register, National Institute of Technology Patna, Ashok Rajpath, Patna – 800005, Bihar

Notice- आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप पटना में टीचर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना की ओर से नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 38 रिक्तियां निकाली गई है। और ये सारे पद ग्रुप ए, बी और सी के पद है। आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 मार्च 2026 को 5 बजे तक चलने वाला है। और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 को 5 बजे तय किया गया है।

और पढ़े

NIT Trichy Recruitment 2026

BU Faculty Recruitment 2026

NCISM Recruitment 2026

Leave a Comment