Punjab Police Constable Recruitment 2026:- पंजाब पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10वीं एवं 12वीं पास करें आवेदन

जितने भी उम्मीदवार पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। जी हां, क्योंकि जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती खास कर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। Punjab Police Constable Recruitment 2026 के तहत कुल 3,000 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी। तो अगर आप पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं। और अपने सपने पूरा करना चाहते हैं। M तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026

इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक Punjab Police Constable Recruitment 2026 भर्ती में महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था पंजाब पुलिस
कुल पद 3,298
पद का नाम पुलिस कांस्टेबल
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 10 मार्च 2026
अंतिम तिथि 30 मार्च 2026
सैलरी ₹19,900/-
चयन प्रक्रिया CBT + PST + D.V + Medical Test
ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार पुलिस कांस्टेबल के लिए टोटल 3,298 पोस्ट निकाले गए है। इसके अलावा पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किया गया है। संपर्क नंबर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगा।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Age Limit

पंजाब पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पंजाब सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Qualification

इन पदों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए। और जो कैंडिडेट एक्स सर्विसमैन के तहत आते है। वह 10वीं पास होने चाहिए। उम्मीदवारों 10वीं क्लास पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव विषय के साथ पास होने चाहिए। यह समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Application Fee

पात्र उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीचे फीस की पूरी जानकारी दी गई है। इस फीस में एग्जाम का शुल्क भी शामिल है।

श्रेणी फीस
सामान्य ₹1,200
अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (पंजाब) ₹700
ईडब्लूएस ₹700
पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक या पूर्व सैनिकों के वंशज ₹500

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Salary

अगर आप पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद में चयनित हो जाते है। तो आपको ₹19,900 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कोई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, दूसरे चरण में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथे चार्ट में मेडिकल टेस्ट कर सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT)
  • Physical Screening Test (PST)
  • Document Verification
  • Medical Test

Punjab Police Constable Recruitment 2026 PST

शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों का हाइट 5 फीट, 7 इंच होनी चाहिए। यानी कि 170.2 सेमी होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की हाइट 5 फीट, 2 इंच होनी चाहिए। यानी कि 157.5 सेमी होना अनिवार्य है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती में चयन होने के लिए आपको एग्जाम भी देना होगा। लेकिन एग्जाम देने से पहले इसके एग्जाम पैटर्न को जानना बहुत जरूरी है। ऐसे में एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान से देखें और पढ़ें।

पेपर विषय प्रश्न अंक
पेपर-1 जनरल अवेयरनेस – क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड न्यूमेरिकल स्किल्स मेंटल एंड लॉजिकल एबिलिटी इंग्लिश लैंग्वेज पंजाबी लैंग्वेज स्किल डिजिटल लिटरेसी एंड अवेयरनेस 100 35
पेपर-2 पंजाबी लैंग्वेज 50 50

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Apply Dates

आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो जरूर करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट को लॉगिन करें।
  4. इसके बाद आपसे मांगी गई सभी डिटेल से सही-सही दर्ज करें।
  5. अब आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Notice- इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद जो जानकारी प्राप्त हो उसी के अनुसार ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

जो उम्मीदवार पंजाब में पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं। तो उनके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चलने वाला है। और उम्मीदवारों का आयु सीमा 18 वर्ष और 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

FAQ

प्रश्न.1 2026 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- वर्ष 2026 में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹19,900 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

प्रश्न.2 कांस्टेबल वेकेंसी 2026 की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर- पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। और आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी।

प्रश्न.3 पंजाब पुलिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को छूट भी दी जाएगी।

और पढ़े

IDBI Bank Recruitment 2026

Punjab Anganwadi Vacancy 2026

NIT Non Teaching Vacancy 2026

Leave a Comment