BEL Recruitment 2026:- बीईएल की ओर से निकली हवलदार और चालक के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करे आवेदन, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छे कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। जी हां, रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ओर से हवलदार और चालक के पदों पर नई वेकेंसी का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती गाजियाबाद यूनिट के लिए घोषित की गई है। BEL Recruitment 2026 में 10वीं पास अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते है। इसमें चयनित कैंडिडेट्स को 75 हजार रुपए से भी अधिक सैलरी मिलने वाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। तो अगर आप एक अच्छे कंपनी में जॉब पाना चाहते है। तो यह भर्ती खासकर आपके लिए ही निकाली गई है।

BEL Recruitment 2026

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के तहत BEL Recruitment 2026 भर्ती में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पहले आपको फॉर्मेट डाउनलोड कर कंपनी के दिए के पत्ते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या डाक द्वारा भेजना होगा। तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इस भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इस लेख में मैं आपको इसके टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पूरी जानकारी देने वाला हूं। तो आपसे अनुरोध है। कि इस लेख को ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BEL Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
कुल पद 06
पद का नाम हवलदार, ड्राइवर
योग्यता 10वीं पास
अप्लाई मोड ऑफलाइन
अंतिम तिथि 15 मार्च 2026
सैलरी ₹20,500 से ₹79,000/-
आवेदन फीस निःशुल्क
ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in

BEL Recruitment 2026 Total Post

इस भर्ती के जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से हवलदार और ड्राइवर के टोटल 06 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें कंपनी द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

BEL Recruitment 2026 Age Limit

जो अभ्यार्थी अनारक्षित वर्ग के तहत आते हैं। उनका अधिकतम उम्र 42 वर्ष तक होनी चाहिए। ओबीसी (गैर क्रीमी लेयर) के लिए अधिकतम उम्र 46 वर्ष और एससी उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 48 वर्ष तक होना चाहिए। इसके अलावा ऊपरी आयु सीमा की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

BEL Recruitment 2026 Qualification

हवलदार के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही अभ्यार्थियों के पास सशस्त्र बलों में कम से कम 15 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

ड्राइवर के पास में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसएसएलसी (10वीं) पास होने के बाद अभ्यार्थी ने सशस्त्र बलों में 15 साल का ड्राइविंग का अनुभव होना बहुत जरूरी है।

आवेदक कैंडीडेट्स जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड किए होने चाहिए। और साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिंदी, इंग्लिश भाषा में बोलना लिखना आना चाहिए। और कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।

BEL Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन फीस की जानकारी पूरे स्पष्ट तरीके से नहीं बताई गई है। और ना ही इसके नोटिफिकेशन में कोई सटीक जानकारी दी गई है। ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है। कि आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लीजिएगा।

BEL Recruitment 2026 Salary

इन पदों में चयनित कैंडिडेट्स को ₹20,500 से ₹79,000 प्रति महीना मिलने वाला है। इसके अलावा अभ्यार्थियों को अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

BEL Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरण के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक बल परीक्षा, दूसरे चरण में ड्राइविंग टेस्ट के साथ लिखित परीक्षा होगा और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन सभी पड़ाव को पार करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

  • शारीरिक बल परीक्षा
  • ड्राइविंग टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BEL Recruitment 2026 Important Documents

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है।

  • 10वीं का मार्कशीट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर

BEL Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

BEL Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसका आवेदन सिर्फ ऑफलाइन माध्यम के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा। इस भर्ती में आसानी तरीका से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले आप इसका आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  2. यहां से आप नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
  3. अब आवेदन फॉर्मेट का प्रिंट आउट निकलवा ले।
  4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  5. साथ में आवश्यक दस्तावेज अटैक जरूर करें।
  6. इसके बाद आप लिफाफे पर गाजियाबाद इकाई हेतू हवलदार या ड्राइवर पद आवेदन साफ साफ लिखा होना चाहिए।
  7. अब आप अपने फार्म को नीचे दिए गए पत्ते पर रजिस्टर्ड पोस्ट या डाक द्वारा भेज दे।

पत्ता- Deputy Manager (HR), Bharat Electronics Ltd, Site-IV Industrial Area Sahibabad, Ghaziabad-201010

Notice- आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अच्छे से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

अगर आपका रक्षा मंत्रालय की कंपनी में हवलदार या ड्राइवर के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से हवलदार और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें दसवीं पास महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 को तय किया गया है।

FAQ

प्रश्न.1 बीईएल नौकरी के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से निकाली गई हवलदार और ड्राइवर की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही निर्धारित योग्यताएं भी पूरी किए होने चाहिए।

प्रश्न.2 बेल में फ्रेशर्स की सैलरी कितनी है?

उत्तर- बेल यानी कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी में हवलदार या ड्राइवर के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹20,500 से ₹79,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। और इसके साथ ही अभ्यार्थियों को अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

और पढ़े

IIT Bhilai Non Teaching Vacancy 2026

Punjab SSSB Recruitment 2026

OPTCL Vacancy 2026

Leave a Comment