India Post GDS 2nd Merit List 2026 को लेकर बड़ी अपडेट इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। आप सभी अभ्यर्थियों को मालूम ही होगा। कि ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का पहला मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। और आप लोगों ने पहली मेरिट लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर लिए होंगे। लेकिन अगर आपका पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है। तो आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि डाक विभाग के द्वारा अब सभी सर्किलों की दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

बहुत से अभ्यर्थी India Post GDS 2nd Merit List 2026 को लेकर बहुत ही चिंतित में है। कि आखिर इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का सेकंड मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी। तो मैं आप सभी को बता दूं कि आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि ग्रामीण डाक सेवक सेकेंड मेरिट लिस्ट की चर्चा हम इस आर्टिकल के लेख में करने वाले हैं। और हम यह भी बताएंगे कि आपको अपना दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम कैसे चेक करना है।
India Post GDS 2nd Merit List 2026?
आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे की इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक की कुल 28,636 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल है। जिसके लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई थी। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली थी। और जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुई तो डाक विभाग की तरफ से जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई। लेकिन अभ्यर्थियों का अब इंतजार है। ग्रामीण डाक सेवक सेकंड मेरिट लिस्ट की। तो मैं आप सभी अभ्यर्थियों को पिछले वैकेंसी के मेरिट लिस्ट के अनुसार बता दूं कि।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 कब जारी होगी?
पिछली बार वर्ष 2024 में जो इंडिया पोस्ट जीडीएस की भर्ती निकाली गई थी। तो पहली मेरिट लिस्ट 19 अगस्त 2024 को जारी हुई थी। इसके तुरंत बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर 2024 को जारी की गई थी। और हम बात करें वर्ष 2025 की जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट की तो। वह 21 मार्च 2025 को जारी की गई थी और दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी। इससे यह संभावना जताई जा रही है। कि इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस 2026 भर्ती का सेकंड मेरिट लिस्ट एक महीने बाद यानी 10 से 15 अप्रैल 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Check Now
इंडिया पोस्ट GDS की प्रथम मेरिट लिस्ट के बाद अब डाक विभाग के द्वारा दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होने वाला है। जो इंडिया पोस्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। जो अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके अपना मेरिट लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाइए
- इसके बाद gdsonlineengagement वाले कॉलम में आपको भर्ती से संबंधित सभी सूचना नजर आएगी।
- आप सभी अभ्यर्थियों को बगल में कॉलम नजर आएगी
- इसके बाद आपको हेल्पडेस्क के नीचे shorlisted Candidates Schedule-1, List-II का ऑप्शन मिलेगा।
- जिस पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपके सामने सर्किलवाइज दूसरी मेरिट लिस्ट का ऑप्शन मिल जाएगा।
- अब जो कैंडिडेट जिस स्टेट से अप्लाई किए हैं। वह कैंडिडेट उस पर क्लिक करके दूसरी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का प्रथम मेरिट लिस्ट में जिस भी अभ्यर्थियों का नाम आया है। उनको 23 मार्च 2026 तक डिविजनल हेड ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। इसलिए उन सभी कैंडिडेट को निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ सभी ओरिजिनल दस्तावेज का दो दो फोटो कॉपी भी साथ में लेकर जाएं।
FAQ
प्रश्न:- GDS 2nd मेरिट लिस्ट कब आएगी?
उतर:- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 और 2025 भर्ती के सेकंड मेरिट लिस्ट के अनुमान के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक 2026 भर्ती का सेकंड मेरिट लिस्ट अगले महीने 10 से 15 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रश्न:- डाकिया की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
उतर:- सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य भत्ते को जोड़कर लेवल-1 के तहत (ABPM डाक सेवक पद के लिए) सैलरी ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह मिलने वाली है। जबकि (BPM डाक सेवक पद के लिए) सैलरी ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह मिलने वाली है।