जो भी उम्मीदवारी एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं। और वह उम्मीदवार एक नई भर्ती की अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। और इस पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से ही शुरू कर दी गई है। तो अगर आप AAI Recruitment 2025 की भर्ती में अपना आवेदन देना चाहते हैं। और अपने मां-बाप के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए यह एक बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यह अभियान नॉर्थ ईस्टर्न रीजन में नॉन एग्जीक्यूटिव कैडर के लिए शुरू किया गया है। और इस भर्ती का सैलरी प्रति महीना 1 लाख रुपए तक रहने वाला है। तो अगर आप बढ़ती आबादी में इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते है। तो जल्दी से इस भर्ती में अपना आवेदन कर लीजिए। लेकिन आवेदन करने से पहले मैं आपको बता दूं कि आपके पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना चाहिए। और अगर आपके पास इस भर्ती का कोई भी ज्ञान नहीं है। तो आप घबराइए नहीं क्योंकि मैं आपको इस लेख के जरिए इस भर्ती के बारे में संपूर्ण ज्ञान देने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िए।
इस भर्ती का कुल पोस्ट
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यह भर्ती एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद पर निकाली गई है। और इन दोनों के पद को मिलाकर इस भर्ती के कुल 14 पोस्ट निकाले गए हैं। और इस भर्ती में महिला के साथ-साथ पुरुष भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का आयु सीमा
अगर हम इस भर्ती की आयु सीमा के बारे में बात करें। तो जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। और जिन उम्मीदवारों का उम्र 18 और 30 वर्ष के बीच में है। तो वह महिला या पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का शैक्षिक योग्यता
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप सीनियर असिस्टेंट के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और अपने पास 2 साल का संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव होना चाहिए। वहीं जूनियर अस्सिटेंट ( HR ) पद के लिए ग्रेजुएशन मांगा गया है। और जूनियर अस्सिटेंट ( फायर सर्विसेस ) के लिए दसवीं पास के साथ 3 साल का मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल या फायर में रेगुलर डिप्लोमा वाले और रेगुलर स्टडी में 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार इस पद में अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती का आवेदन फीस
अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो मैं आपको बता दूं कि इस भर्ती में आवेदन फीस भी जमा करने होंगे। अगर आप सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के तहत आते हैं तो आपके लिए ₹1000 लगने वाले हैं। और वही जो उम्मीदवार महिला, एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी, एक्स सर्विसमैन और AAI में 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल फ्री आवेदन रखा गया है।
इस भर्ती का सैलरी
जो उम्मीदवार सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करते हैं। और उनका चयन हो जाता है। तो उनको सैलरी ₹36,000 रुपए से ₹1,10,000 रुपए प्रति महीना तक मिलने वाला है। और वही जो उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट के पद में चयनित होते हैं। तो उनको ₹31,000 से ₹92,000 प्रति महीना सैलरी मिलेगी।
इस भर्ती का चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले इस भर्ती में आपका लिखित परीक्षा होगा और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अगर अपने जूनियर असिस्टेंट के पद में अपना आवेदन दिया है। तो आपसे कंप्यूटर लिट्रेसी टेस्ट भी लिया जाएगा। और जब इन सभी पड़ाव को आप पर कर लेते हैं। तो आपका इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
इस भर्ती का आवेदन तिथि
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से ही शुरू कर दिया गया है। और इस भर्ती का 11 जनवरी 2026 तक आवेदन चलने वाला है। तो आपके पास इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभी टाइम बहुत है। आप इस भर्ती में अपना आराम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। तो आप आज ही इस भर्ती में आवेदन कर लीजिए।
इस भर्ती का आवेदन कैसे करें
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो मैं उन सभी उम्मीदवारों को बता दूं। कि आप इस भर्ती का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने नहीं आता है। तो उन उम्मीदवारों से अनुरोध है कि नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से जरूर एक बार पढ़ लें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाना है।
- यहां पर आपको साइन अप का बटन मिलेगा। यहां आपको पोस्ट अंपायर, कैंडिडेट नेम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी सारी जानकारी भरनी होगी।
- फिर इतना करने के बाद अब लोग आउट वाले बटन पर क्लिक करें। हम अपने रजिस्टर नंबर के जरिए इसे लॉगिन करें।
- फार्म शुरू करें। और इसमें पर्सनल डिटेल्स अपनी क्वालिफिकेशन और
- जो भी दस्तावेज मांगे उसे अपलोड करें स्कैन करके और अपना फोटो भी।
- फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें। और सबमिट होने के बाद प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
FAQ
प्रश्न.1 एएआई 2025 फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?
उतर – हम आप सभी को बता दें कि एएआई भर्ती का फॉर्म भरने का अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तक रहने वाला है।