उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। कि आप लोग इस भर्ती का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। लेकिन आप सभी का इंतजार अब हुआ खत्म क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से Up Lekhpal Vacancy 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 7900 सबसे अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन 16 दिसंबर 2025 को हाल ही में जारी की गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया भी 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। और इस भर्ती से संबंधित जैसे इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन तिथि आदि से संबंधित सारी जानकारी आप सभी को और स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं।
यूपी लेखपाल भर्ती की कुल पोस्ट
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की कुल पोस्ट की बात करें तो यह भर्ती 7994 पदों पर निकाली गई है। और इस भर्ती को कैटेगरी के अनुसार बाटी गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए 4165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1046 पद,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद और जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आते हैं। उनके लिए 792 पद रहने वाला है। और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए जो कुल पद रखा गया है। वह 1592 पद रहने वाला है।
यूपी लेखपाल भर्ती की शैक्षिक योग्यता
यूपी लेखपाल भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के लिए अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा 12वी पास या समकझ कोई अन्य परीक्षा पास होना चाहिए और उसके साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पीईटी 2025 परीक्षा में भाग लिया होना चाहिए तभी वह अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
यूपी लेखपाल भर्ती की आयु सीमा
इस भर्ती की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए तभी वह अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। और इस भर्ती में सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग केतहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
यूपी लेखपाल भर्ती की आवेदन फीस
इस भर्ती की आवेदन शुल्क अनारक्षित, ओबीसी, एससी एसटी के सभी वर्गों के लिए ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा। और आप सभी को बता दे की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अलग से किया जाना होगा।
यूपी लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सिर्फ आपकी मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर आप सभी अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन।
यूपी लेखपाल भर्ती की सैलरी
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी लेवल- 03 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह आपकी सैलरी दी जाएगी।
यूपी लेखपाल भर्ती की आवेदन तिथि
यूपी लेखपाल भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। और इस भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तक रहने वाली है। और आप सभी को बता दे की आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
यूपी लेखपाल भर्ती की आवेदन कैसे करें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर लेखपाल की 7994 पदों पर जो भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती का आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। जो नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर Notification/Advertisements सेक्शन में आपको जाकर Up Lekhpal Recruitment 2025 का चयन करना है।
- अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है। और फिर अपना PET स्कोर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल ओटीपी से लॉगिन करना है।
- आवेदन फार्म में मागे गए सारी जानकारी को अच्छे से भरे
अब आपसे मागे गए सारे डॉक्यूमेंट को स्कैन करें और उसे अपलोड करें - इसके बाद आप अपना आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से पे करें
- अब आप अपने फार्म को अच्छे से एक बार जांच ले उसके बाद फॉर्म सबमिट करें
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दे।
FAQ
यूपी लेखपाल वैकेंसी 2025 में कब आएगी?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर लेखपाल की 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और इस भर्ती का नोटिफिकेशन 16 दिसंबर 2025 को हाल ही में जारी किया गया।
लेखपाल के लिए PET में कितने नंबर होने चाहिए?
आप सभी को बता दे की शॉर्ट लिस्टिंग PET 2025 स्कोर कार्ड के आधारित होगी। जिस भी अभ्यर्थियों का नंबर अगर अच्छा नहीं आया हो तो उन सभी अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए नहीं बुलाया जाएगा।
और पढ़े
दसवीं पास के लिए निकली 40,000 से अधिक पदों पर GDS की भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन
दसवीं पास के लिए निकली एयरपोर्ट की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन