Gujarat Police Vacancy 2025:-पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 12वी पास के लिए सुनहरा मौका

आप सभी युवाओं के लिए बड़ी ही खुशी की बात है। कि अगर आप लोग भी पुलिस और सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो वह इंतजार अब हुआ खत्म क्योंकि गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा Gujarat Police Vacancy 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है।

Gujarat Police Vacancy 2025

और आप भी गुजरात पुलिस बोर्ड के द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 13,500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें Male और Female दोनों उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती की आयु सीमा, आवेदन तिथि, योग्यता, आवेदन कैसे करना इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी को बताने वाले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुजरात पुलिस भर्ती की कुल पोस्ट

गुजरात पुलिस बोर्ड के द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदो के लिए 13,591 पोस्ट निकाली गई है। आप सभी को बता दे कि गुजरात पुलिस कांस्टेबल में कुल 12,733 पदो पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कांस्टेबल के 6942 पद, सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (SRPF) के 3002, जेल कांस्टेबल के 300 पद और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के 2458 पद, और जेल कांस्टेबल महिला के लिए 31 पद वही सब इंस्पेक्टर के पदो के लिए 858 पदो भर्ती होने वाली है। और इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

गुजरात पुलिस भर्ती की योग्यता

इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अगर आप कांस्टेबल के पदो के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो किसी भी मान्यता बोर्ड से 12वी पास किया होना चाहिए और आप पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए

गुजरात पुलिस भर्ती की आयु सीमा

पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए
जबकि सब इंस्पेक्टर के पदो के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए

गुजरात पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया

गुजरात पुलिस बोर्ड के द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले आपका फिजिकल टेस्ट होगा। उसके बाद लिखित परीक्षा और तीसरे चरण में आप सभी का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

  • Physical Test
  • Written Exam
  • Document Verification

गुजरात पुलिस भर्ती की सैलरी

जो अभ्यर्थी कांस्टेबल के पद पर सिलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह सैलरी मिलने वाली है। जबकि सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती के लिए सैलरी ₹29,200 से ₹92,300 तक सैलरी रहने वाली है।

गुजरात पुलिस भर्ती की आवेदन फीस

इस भर्ती की आवेदन फीस की बात करें तो जनरल के तहत आने वाली उम्मीदवारों की आवेदन फीस ₹100 रखी गई है। जबकि एससी/ एसटी /ईडब्लूएस सर्विस मैन के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस में छूट दी गई है।

गुजरात पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि

गुजरात पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती की आवेदन तिथि की बात करें तो इस भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 तक रहने वाली है। यानी अगर आप इस भर्ती का आवेदन अभी तक से नहीं किए हैं। तो आखिरी तारीख से पहले इस भर्ती का आवेदन अवश्य करें।

गुजरात पुलिस भर्ती का आवेदन कैसे करें

अगर आप भी गुजरात पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बताए गए सारे स्टेप को फॉलो जरूर करें

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाए
  2. अब आपको होम पेज पर देख रहे Gujarat Police PSI Constable Recruitment 2025 Apply Online पर क्लिक करें
  3. अब नया वेब पेज खुलेगा इसमें आपको अपनी जानकारी को अच्छे से भर देनी है। और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड याद रखें
  4. अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर फॉर्म को अच्छे से भरे
  5. इसके बाद अब आप अपना आवेदन फीस पे करें और फॉर्म सबमिट करें

FAQ

प्रश्न:-क्या गुजरात पुलिस में 2025 में कांस्टेबल भर्ती होगी?

उतर:- आप सभी के लिए गुजरात पुलिस बोर्ड की ओर से कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर 13,591 पोस्ट पर भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास और ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न:-गुजरात पुलिस भर्ती कब होगी ?

उतर:- गुजरात पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदो की भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 2025 में शुरू कर दी गई है। 23 दिसंबर 2025 तक इस भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख रहने वाली है। और यह भर्ती 13,591 पदों पर निकाली गई है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का शानदार मौका, बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती

यूपी लेखपाल की निकली 7900 से अधिक पदों पर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 12वीं पास, जल्द करें अप्लाई

Leave a Comment