दोस्तों अगर आप स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं। और आपके पास बहुत सारे मेडल या सर्टिफिकेट हैं। और आप डिफेंस में काम करने का सपना रखते हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की बात है। कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ) की ओर से BSF Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत महिला और पुरुष उम्मीदवारों को कांस्टेबल ( जनरल ड्यूटी ) के रूप में चयन किया जाएगा। तो अगर आप अपना डिफेंस में जाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यह भर्ती ऑल इंडिया के सभी महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। यानी कि आप भारत में कहीं भी रहते हो, इस भर्ती में अपना आवेदन दे सकते हैं। और आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अगर आप BSF GD Sports Quota Recruitment 2026 में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपके पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण ज्ञान देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
BSF Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 Total Post
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ( BSF ) द्वारा जो कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा के पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके कुल 549 पद निकाले गए हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑल इंडिया से आवेदन कर सकते हैं।
BSF Constable GD Sports Quota Vacancy 2026 Age Limit
अगर हम Constable GD Sports Quota Vacancy 2026 की आयु सीमा के बारे में बात करें। तो जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन देंगे। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष रहना चाहिए। और इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। और आपकी आयु सीमा की गणना 18 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
BSF Constable GD Sports Quota Bharti 2026 Educational Qualification
हम आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। जो उम्मीदवार 10वीं पास किया हुआ है। और किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्पोर्ट्स का योग्यता या खेल में मेडल जीता हुआ होना चाहिए।
BSF Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 Salary
इस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है। तो उनको पे स्केल के अनुसार 21,700 रुपए से 69,100 रुपए प्रति महीना सैलरी मिलेगा। और इसके अलावा सरकार के नियमानुसार आपको अन्य भत्ते का लाभ भी मिलने वाला है।
BSF Constable GD Sports Quota Bharti 2026 Application Fees
आप सभी उम्मीदवारों को यह जानना जरूरी है। कि भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे। जितने भी उम्मीदवार जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। उनके लिए 159 रुपए आवेदन शुल्क लगने वाले हैं। और एससी, एसटी उम्मीदवार और महिला के लिए निशुल्क रखा गया है।
BSF Constable GD Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process
सबसे पहले इस भर्ती में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट चेक किया जाएगा। उसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट ( PST ) होगा। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होने के बाद आप सभी का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाएगा। फिर उसके बाद आपका फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगा और जब आपका मेरिट लिस्ट में नाम आ जाता है। तो आपका सिलेक्शन कर लिया जाएगा।
BSF Constable GD Sports Quota Bharti 2026 Application Date
जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन देना चाहते हैं। उनको बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया जाएगा और 15 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है।
How to Apply for BSF Constable GD Sports Quota Vacancy 2026
आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि अगर आप इस भर्ती में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो इस भर्ती में आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने नहीं आता है। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें।
- सबसे पहले आप इसके ऑफिशल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप BSF Constable GD Sports Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब जो भी आपसे ऑनलाइन फॉर्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे अच्छे से और सही-सही भरे।
- उसके बाद अपना डॉक्यूमेंट और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अब अपना आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- उसके बाद रिसीविंग का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
और पढ़े
एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीएटी परीक्षा का सिटी स्लिप हुआ जारी, जल्द करें ऐसे डाउनलोड,
राजस्थान आयुष ऑफिसर परीक्षा का एडमिट जारी, जल्द करें ऐसे डाउनलोड
कॉल इंडिया में मैनेजर ट्रेनिंग के पदो पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन