अगर जो भी महिला CM Mahila Rojgar Yojana का आवेदन अभी तक से नहीं की हुई है। और जिस महिला के खाते में अभी तक से ₹10000 की राशि नहीं आई है। तो वह महिला उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 से पहले करें आवेदन नहीं तो नहीं आएंगे आपके बैंक खाते में ₹10000 की राशि

आप सभी लोगों को मालूम ही होगा कि बिहार में बिहार सरकार के द्वारा महिला सम्मान के लिए एक योजना बनाई गई जिस योजना का नाम CM Mahila Rojgar Yojana है। और इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से प्रथम राशि ₹10000 की दी जाती है। ताकि वह महिला खुद का स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके।
महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार सरकार के द्वारा महिला सम्मान के लिए एक योजना बनाई गई जिस योजना का नाम महिला रोजगार योजना है इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के खाते में सरकार की ओर से ₹10000 की प्रथम राशि दी जाती है। ताकि वह महिला स्वर रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके इसके बाद स्वरोजगार को और वृद्धि करने के लिए सरकार की ओर से दूसरी राशि 2 लाख की दी जाती है।
महिला रोजगार योजना की आवेदन तिथि
आप सभी महिला उम्मीदवारों को बता दे की राज्य सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना की आवेदन की आखिरी तारीख घोषित कर दी गई है। जो भी महिला इस योजना का लाभ नहीं उठाई है। तो वह महिला इस योजना के तहत ₹10000 की राशि 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन करके प्राप्त कर सकती हैं। नहीं तो 31 दिसंबर 2025 के बाद किसी भी महिला उम्मीदवार की आवेदन स्वीकार नहीं की जाएगी। इस आवेदन तिथि को प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है।
महिला रोजगार योजना के इतना महिलाओं को मिला लाभ
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से ₹10000 की पहली किस्त दी जाती है। और 6 महीना बाद स्वरोजगार की जांच पड़ताल के बाद उस रोजगार को और बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से दूसरी किस्त 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। और बिहार में अब तक इस योजना के तहत 1.51 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है।
किन कामों के लिए मिलेगा महिला रोजगार योजना की पहली किस्त
बिहार सरकार के द्वारा 18 कामों के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं के खाते में ₹10000 की पहली किस्त दी जा रही हैं। फल/ जूस/ डेरी प्रोडक्ट की दुकान, फल- सब्जी की दुकान, किराना दुकान, प्लास्टिक सामग्री बर्तन की दुकान, खिलौना व जनरल स्टोर, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान, मोबाइल रिचार्ज/ मोबाइल की बिक्री/ मोबाइल रिपेयरिंग, स्टेशनरी व फोटो कॉपी की दुकान, खाद्य सामग्री दुकान, ब्यूटी पार्लर/ कॉस्मेटिक/ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान, कपड़ा/ फुटवियर/ सिलाई की दुकान, बिजली के पार्ट्स की दुकान या बर्तन की दुकान, खेती से जुड़े काम, ई रिक्शा या ऑटो रिक्शा, बकरी पालन, गोपालन, मुर्गी पालन अन्य व्यवसाय शामिल हैं।
कैसे मिलेंगे महिला रोजगार योजना के 2 लाख रुपए
देखिए आप सभी को कुछ नहीं करना है। सिर्फ आपको सरकार की ओर से प्राप्त पहली किस्त से कुछ रोजगार शुरू करना है। और 6 महीने बाद सरकार की ओर से वेरिफिकेशन की जाएगी की और उस वेरिफिकेशन में अगर आपका रोजगार अच्छा खासा है। तो उस रोजगार को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से 2 लख रुपए तक आर्थिक सहायता राशि दी जा सकती है।
महिला रोजगार योजना का आवेदन कैसे करें
अगर आप भी CM Mahila Rojgar Yojana अभी तक से लाभ नहीं उठाई है। तो आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन जरूर करें
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको जीविका समूह से जुड़ना होगा। इस समूह से जुड़ने के बाद ही आपको लाभ दिया जाएगा। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं अपने नजदीकी के ग्राम संगठन में जाकर आवेदन आसानी से कर सकती हैं।
- इसके अलावा जो महिला उम्मीदवार शहर में रहती हैं। तो वह महिलाएं जीविका की वेबसाइट पर जाकर स्वयं सहायता समूह से जुड़े जुड़ने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आसानी से कर सकती हैं।
FAQ
प्रश्न:-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कैसे मिलेगी?
उतर:- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को जीविका समूह से जुड़ना होगा। जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन में जाकर आवेदन कर सकती है और वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका वेबसाइट पर जाकर स्वयं सहायता समूह से जुड़े उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें
प्रश्न:-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
उतर:- महिलाओं के सम्मान के लिए बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर प्रथम किस्त के रूप में ₹10000 की राशि दी जाती है। और 6 महीने बाद सरकार के द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपके स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।