BOI Apprentice Recruitment 2026;- बैंक ऑफ इंडिया में निकली अप्रेंटिस की सीधी भर्ती, स्नातक डिग्री वालों को सुनहरा मौका

जितने भी उम्मीदवार नए साल के साथ अपना बैंकिंग करियर शुरू करना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर नई भर्ती का एक और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत BOI Apprentice Recruitment 2026 के कुल 400 पद निकाले गए हैं। और यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खासकर निकाला गया है। जो उम्मीदवार स्नातक पास कर चुके हैं। तो अगर आप नए साल में एक अच्छा नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए यह भर्ती बेहतरीन साबित हो सकती है।

BOI Apprentice Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार BOI Apprentice Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख के जरिए मैं आपको इस भर्ती के एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स, अप्लाई ऑनलाइन और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को ध्यान से और स्टेप बाय स्टेप पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BOI Apprentice Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के कुल 400 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और आपको बता दें। कि कई राज्यों के लिए ये भर्ती निकाली गई है। इसे जानने के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

सभी अभ्यर्थियों को बता दें। कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रहना चाहिए है। और जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 दिसंबर 1997 से पहले या 1 दिसंबर 2005 के बाद हुआ है। तो वह उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन नहीं कर पाएंगे।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Qualification

अभ्यर्थियों को बता दें। कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनके पास स्नातक ( Graduation ) की डिग्री होना बहुत जरूरी है। और जो उम्मीदवार 1 अप्रैल 2021 से 1 दिसंबर 2025 के बीच स्नातक की डिग्री कंप्लीट किए हैं। वही उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देते समय आपको सर्टिफिकेट और अनंतिम या अंतिम प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में आवेदन देने के लिए आपको आवेदन शुल्क भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹800 आवेदन शुल्क लगने वाले हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों के लिए ₹600 और पीडब्लूबीडी उम्मीदवारों के लिए ₹400 आवेदन फीस लगने वाले हैं।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Salary

आपको बता दें। कि इस भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ₹13,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। जिसमें से ₹8,500 सीधे आपके बैंक खाते में डाल दिए जाएंगे और ₹4,500 रुपए सरकारी हिस्सेदारी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर माध्यम से जमा किए जाएंगे।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें। तो सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों का रिटेन एग्जाम होगा। फिर लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जाम के आधार पर आपका चयन कर लिया जाएगा।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 25 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगा। और इस भर्ती की आवेदन का अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तक रखी गई है।

BOI Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यर्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक NATS पोर्टल www.mhrdants.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR ) पूरा करना होगा।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद दोबारा अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. अब आपको बैंक आफ इंडिया की अप्रेंटिसशिप 2025 का चयन करें।
  5. उसके बाद आपसे जो भी डिटेल्स मांगी जाए वह सारा डिटेल्स सही-सही भरें।
  6. अब आपका डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा। तो जो भी डॉक्यूमेंट मांगा जाए, उसे स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अपने श्रेणी के अनुसार अपना आवेदन फीस का भुगतान करें। और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  8. अंत में फार्म के रिसीविंग को डाउनलोड करके या प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले ताकि भविष्य में काम दे।

और पढ़े

Chennai Corporation Recruitment 2026

RPSC Recruitment 2026

RRB Section Controller Exam Date 2026

Leave a Comment