जितने भी अभ्यार्थी Bihar Deled Admission 2026 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए अपना आवेदन अभी तक से नहीं दिए हुए हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए बिहार बोर्ड के द्वारा बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई गई।

देखिए आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के द्वारा एक नोटिस जारी की गई और उस नोटिस में बताया गया है। कि जितने भी अभ्यार्थी Bihar Deled Admission 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं दिए हुए हैं। तो वह अभ्यार्थी 26 दिसंबर 2025 को छोड़ो कर अब इससे भी अधिक आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। जिससे जो अभ्यार्थी अपना आवेदन नहीं दिए हुए हैं। वह अपना आवेदन अब आसानी से दे सकेंगे। इसकी जानकारी हम आप सभी को बताने वाले हैं। कि आखिर इसके लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन किस तरह करनी है। और कब तक आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सारी जानकारी बताने वाला हूं।
बिहार डीएलएड सीटो की संख्या
आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए जो प्रवेश परीक्षा की जाएगी।वह 30,000 सीटों से अधिक एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। और राज्य 306 डीएलएड कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। ताकि जो अभ्यार्थी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं। उन सभी अभ्यर्थियों का सपना पूरा हो सके।
बिहार डीएलएड की योग्यता
बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता की बात करें तो जो उम्मीदवार मान्यता बोर्ड से 12वीं पास 50% अंकों के साथ की हुई है। तो वह अभ्यार्थी इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें आरक्षित वर्ग और नि:शक्त अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 फिसदी की छूट भी दी जाएगी। और जो 50 फीसदी अंकों के साथ मौलवी की परीक्षा पास करने वाले उर्दू के अभ्यर्थी हैं। वह भी डीएलएड कोर्स एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
बिहार डीएलएड की आयु सीमा
देखिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा नामांकन वर्ष के प्रथम माह की प्रथम तिथि को सभी वर्गों के लिए 17 वर्ष होनी चाहिए तभी इसके लिए पात्र होंगे।
बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फीस
जो उम्मीदवार जनरल/ ओबीसी और बीसी के तहत आते हैं। तो उनकी आवेदन फीस 960 रुपए लगने वाली है। और जो उम्मीदवार एससी/ एसटी और दिव्यांग के तहत आते हैं। तो उनकी आवेदन फीस 760 रुपए लगने वाली है।
बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा का एग्जाम पैटर्न
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और एक प्रश्न एक अंक का होगा। टोटल अंक 120 अंक के होंगे और इसके लिए जो टाइमिंग आपको मिलने वाली है। वह 2 घंटे 30 मिनट मिलेगी।
जिसमें समान हिंदी/ उर्दू विषय से 25 क्वेश्चन, गणित से 20 क्वेश्चन, विज्ञान से 20 क्वेश्चन, सामान्य अंग्रेजी से 20 क्वेश्चन, सामाजिक अध्ययन से 20 क्वेश्चन, तार्किक विश्लेषणात्मक क्षमता से 10 क्वेश्चन इस तरह आपके एग्जाम में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो 120 अंक का होगा।
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की जो तिथि निर्धारित की गई थी। वह 26 दिसंबर 2025 तक ही निर्धारित की गई थी। लेकिन अभ्यर्थियों का मध्य नजर रखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( बीएसईबी) की ओर से बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 9 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। ताकि जो अभ्यार्थी इसके लिए आवेदन नहीं किए हुए हैं। वह अभ्यार्थी आसानी से आवेदन कर सके।
बिहार डीएलएड का आवेदन कैसे करें
अगर आप भी बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बहुत ही आसान और इजी भाषा में आवेदन करने का कुछ आसान स्टेप बताया गया है। उसे फॉलो कर आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट from.bsebdeled.com पर जाएं
- इसके बाद आपको होम पेज पर जाने के बाद अब आपको New Candidate या Register New Candidate पर क्लिक करें
- अब आपसे मांगी गई कुछ जानकारी को दर्ज करें और पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करे
- इसके बाद आपको जेनरेट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- फॉर्म में मांगी डिटेल्स को सही-सही भरे
- अब आप अपना आवेदन फीस जमा करें
- इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।