BPSSC SI Admit Card 2025;- बिहार पुलिस दरोगा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें जल्दी डाउनलोड

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमिशन (BPSSC) द्वारा आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बीपीएसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती के परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर भर्ती में अपना आवेदन दिए थे। अब वह उम्मीदवार BPSSC SI Admit Card 2025 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSSC SI Admit Card 2025

अगर आप इस भर्ती के परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। तो आपके पास इस भर्ती के परीक्षा में जाने के लिए BPSSC SI Admit Card 2025 होना बहुत ही जरूरी है। तो अगर आप इस भर्ती का एडमिट कार्ड यानी की प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं। तो मैं आपको इस आर्टिकल के जरिए बताऊंगा, कि आखिर कैसे आपको ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब बताऊंगा तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा तारीख

आपको बता दें। की बीपीएसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती के परीक्षा का आयोजन आप सभी उम्मीदवारों के लिए 18 और 21 जनवरी 2026 को कराया जाएगा। और दोनों दिन परीक्षा 2-2 शिफ्ट में पूरी कराई जाएगी। पहली शिफ्ट कि परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक होगी। और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। और आपको बता दें की पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को अपने केंद्र पर 8:30 बजे तक जाना है। और दूसरी शिफ्ट की उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 तक अपने केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए पहुंच जाना है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

जितने भी अभ्यार्थी इस भर्ती का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। और इस भर्ती का परीक्षा देना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़कर फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप बीपीएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद इस भर्ती के एडमिट कार्ड के संबंधीत होम पेज पर लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  3. और फिर उसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, अपना जन्म तिथि, और दिए गए कैप्चर को भरकर
  4. सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे। अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा उसे डाउनलोड कर ले।

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर ऐसे करे प्राप्त

आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि जिन उम्मीदवारों का किसी कारण वर्ष ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है। तो वे उम्मीदवार 9 जनवरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से आप अपने एडमिट कार्ड का रसीद का फोटो कॉपी ले सकते हैं। इस रसीद से आप अपना परीक्षा भी दे सकते हैं। और कोई भी आपकी परीक्षा में दिक्कत नहीं होगी।

जरूरी निर्देश

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ निर्देश से का पालन करना और उसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी है।

  • जो भी उम्मीदवार परीक्षा देने जाएं तो अपने साथ एडमिट कार्ड और उसके साथ अपना कोई पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वीजा पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि कोई भी आईडेंटिटी प्रूफ लेकर जा सकते हैं। और इसके साथ फिलहाल का फोटो भी लेकर अपने साथ जाना है।
  • परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा समय से आधा घंटा या एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • अपने साथ किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक की चीज जैसे मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर आदि कोई भी गैजेट्स लेकर नहीं आना है।
  • परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश किया अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • जिस उम्मीदवारों के पास अगर एडमिट कार्ड और कोई पहचान पत्र नहीं होता है। तो उनको परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

FAQ

प्रश्न.1 बिहार दरोगा में फिजिकल में क्या-क्या होता है?

उत्तर – आवेदकों को बता दें कि बिहार दरोगा के भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापन परीक्षण परीक्षा होते हैं। जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक आदि जैसे विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है।

प्रश्न.2 बिहार दरोगा की सैलरी कितनी है?

उतर:- बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह (वेतन और भत्ते) को मिलाकर ₹49,772 से ₹54,262 प्रतिमाह सैलेरी रहने वाली है।

और पढ़े

UKPCS Lecture Vacancy 2026

CBSE Recruitment 2025

UP LT Grade Teacher Correction Date 2025

Leave a Comment