जिस भर्ती का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार हुआ खत्म जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा की ओर से झारखंड होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जिसमें खासकर 7वी और 10वीं पास अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। तो अगर आप होमगार्ड के पदों पर काम करने का शौख रखते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इच्छुक उम्मीदवार 24 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का अप्लाई प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारी है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड होमगार्ड पद के लिए टोटल 810 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यार्थियों के लिए 800 पोस्ट शामिल है। और शहरी क्षेत्र के अभ्यार्थियों के लिए 10 पोस्ट शामिल है।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Age Limit
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Qualification
अभ्यार्थियों को बता दे। की ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वी पास होना चाहिए। और इसके अलावा गढ़वा जिला के उस प्रखण्ड का अस्थाई निवासी होना बहुत ही जरूरी है। और शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किए होने चाहिए। और साथ में निवास प्रमाण पत्र भी होना जरूरी है। और भी अत्यधिक जानकारी के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Application Fee
आप सभी कैंडिडेट्स को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के सभी महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस सिर्फ ₹100 ही रखा गया है।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Salary
झारखंड होमगार्ड के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ₹5,200 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आपकी सैलरी बढ़ाकर ₹20,200 प्रति महीना कर दी जाएगी। और इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते का भी लाभ मिलेगा।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा, फिर उसके बाद आप सभी उम्मीदवारों के लिए हिंदी लेखन क्षमता परीक्षण और तकनीकी दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। अंत में सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन कर लिया जाएगा।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 PET/PST
इस भर्ती में महिला के लिए न्यूनतम हाइट 148 सेमी और पुरुष के लिए 162 सेमी रखी गई है। और बात करें फिजिकल टेस्ट की तो फिजिकल टेस्ट में आप सभी अभ्यर्थियों से दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, सूट पुट कराया जाएगा। तो आप सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि आप इस भर्ती के लिए पहले से ही तैयारी करना शुरू कर दें।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Apply Dates
आवेदकों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से ही शुरू हो गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2026 तक रखी गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाएगी की इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Apply Online
झारखंड होमगार्ड भर्ती का आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों की सहायता के लिए मैने नीचे आवेदन करने का संपूर्ण स्टेप दिया है। जिसे आप फॉलो करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले इसके अधिकारी की वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको झारखंड होमगार्ड भर्ती से संबंधित लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर देना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा
- अब जो भी आपसे फार्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही और अच्छे से भरे।
- उसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आपको अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करे।
- आवेदन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले ताकि भविष्य में काम दे।
FAQ
प्रश्न.1 2025 में झारखंड में होमगार्ड का वेतन कितनी है?
उत्तर- झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 का वेतन ₹5,200 से ₹20,200 प्रति महीना रखा गया है।
प्रश्न.2 झारखंड होमगार्ड हाइट कितनी होनी चाहिए?
उत्तर- झारखंड होमगार्ड में महिलाओं का हाइट 148 सेंटीमीटर होना चाहिए। और पुरुषों का हाइट 162 सेंटीमीटर होना चाहिए।
प्रश्न.3 झारखंड होमगार्ड के लिए कौन पात्र हैं?
उत्तर- झारखंड होमगार्ड में शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास और ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 7वी पास रखा गया है। यानी की झारखंड होमगार्ड के लिए 7वीं और 10वीं पास अभ्यार्थी पात्र हैं।