IIT Indore Recruitment 2026;- आईआईटी इंदौर की ओर से निकली असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड 1 ग्रेड 2 और ऐसोसिएट की भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

अगर आप एक बेस्ट इंस्टिट्यूट में टीचिंग की नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंदौर की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1, ग्रेड-2 और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और IIT Indore Recruitment 2026 खासकर उन सभी उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार सालों से एक अच्छे इंस्टिट्यूट में टीचिंग की जॉब के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अगर आप सच में टीचिंग के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।IIT Indore Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक IIT Indore Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने का अंतिम समय 9 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक का है। इस लेख के जरिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

IIT Indore Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 38 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1, ग्रेड-2 और एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल है। और आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को आईआईटी ने कई विभिन्न स्कूलों के लिए निकाला है। जिसमें सिविल इंजीनियर, मैथमेटिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एस्ट्रोनॉमी या एस्ट्रोफिजिक्स एंड स्पेस इंजीनियरिंग भी शामिल है। वही एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती सिर्फ स्कूल ऑफ इनोवेशन के लिए ही निकाली गई है। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन दे सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IIT Indore Recruitment 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दे की असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है और असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक रखी गई है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

IIT Indore Recruitment 2026 Qualification

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि IIT Indore Recruitment 2026 में जो उम्मीदवार अपना आवेदन करेंगे उनके पास प्रासंगिक विषय या बांच में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही एचडी से पहले आपके पास एम.टेक, एम.देस, बी.टेक आदि डिग्री में फर्स्ट क्लास या उसके समक्ष में अंक होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती का लाभ उठा पाएंगे। और भी विस्तार में जानकारी जानने के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

IIT Indore Recruitment 2026 Salary

आपको बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹70,900 से ₹1,39,600 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा आप सभी अभ्यार्थियों को सैलरी के साथ-साथ अन्य भत्ते का भी लाभ मिलेगा।

IIT Indore Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में किसी भी तरह का आप सभी उम्मीदवारों से एग्जाम नहीं लिया जाएगा। सबसे पहले आपका शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। और शॉर्ट लिस्टिंग हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। और अंत में आपको इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।

IIT Indore Recruitment 2026 Important Dates

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो गया है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर ले।

IIT Indore Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,इंदौर की ओर से निकाली गई टीचिंग के पदों में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़कर उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट www.iiti.ac.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपके करियर सेक्शन में आपको Advertisement for Faculty Recruitment (IITI/FACREC/2025/DEC/08) का लिंक दिखेगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।
  3. अब आपके यहां पर सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।
  5. आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा अब जो भी आपसे डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही और अच्छे से भरे।
  6. फिर आपसे आपका डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा उसे स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अंत में सारा डिटेल्स सही से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

और पढ़े

Nagar Nigam Vacancy 2026

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026

MPPSC Assistant Professor Vacancy 2026

Leave a Comment