जितने भी उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली में अप्रेंटिस के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप आईआईटी दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक रखी गई है। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आपको इस भर्ती में आवेदन करने से पहले जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के तहत टोटल 29 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Age Limit
योग्य उम्मीदवारों को बता दें की जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रहनी चाहिए। और उम्मीदवारों के आयु सीमा का गणना 19 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Qualification
आईआईटी दिल्ली अप्रेंटिस के पदों में आपको आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए। और इसके साथ ही अभ्यार्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी रहना बहुत जरूरी है। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकेंगे।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Application Fee
इस भर्ती में अभी तक एप्लीकेशन फीस का कोई भी जानकारी नहीं दिया गया है। और ना ही इस भर्ती के नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन फीस का कोई जिक्र किया गया है। अगर आप इसके बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं। तो आप इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Salary
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें की आईआईटी दिल्ली अप्रेंटिस के पदों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ₹12,000 से ₹15,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले आपकी योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फिर उसके बाद टाई ब्रेकर होगा। फिर आप सभी उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। शॉर्ट लिस्टिंग हुवे उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। और अंत में फाइनल सिलेक्शन कर लिया जाएगा।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Apply Dates
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक रखी गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाएगी कि आपको इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लेना है।
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। और आईआईटी दिल्ली अप्रेंटिस के पद में शामिल होना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक कर देना है।
- आपके यहां पर अपना डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है।
- फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद एक बार उसे चेक कर ले। और फॉर्म को सबमिट कर दे।
- अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकाल ले और अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।