अगर आप आईआईटी जम्मू में गैर-शिक्षण के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जम्मू ने विभिन्न गैर-शिक्षण के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। और IIT Jammu Recruitment 2026 खासकर उन सभी उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए हैं। तो अगर आप एक अच्छी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। तो अब आप सभी उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, क्योंकि आप के लिए यह भर्ती बहुत ही शानदार और अनोखा है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार IIT Jammu Recruitment 2026 में इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी 1 लाख रुपए से भी अधिक दी जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आप सभी के पास रहना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और अंत तक जरूर पढ़िएगा।
IIT Jammu Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल ग्रुप-A, B और C के तहत 27 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के 01 पद, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के 01 पद, फायर एवं सेफ्टी ऑफिसर के 01 पद, सीनियर लैबोरेटरी ऑफिसर के 01 पद, स्पोर्ट्स ऑफिसर के 01 पद, लैबोरेटरी ऑफिसर के 03 पद, जूनियर सेक्शन ऑफिसर के 04 पद, लैबोरेटरी अस्सिटेंट के 07 पद, अस्सिटेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर के 01 पद और सीनियर असिस्टेंट के 07 पद शामिल है। और इन पदों में महिला, पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
IIT Jammu Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें। की पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार और स्पोर्ट्स ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक निर्धारित कि गई है। और फायर एवं सेफ्टी ऑफिसर और सीनियर लैबोरेटरी ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। और लैबोरेटरी ऑफिसर, जूनियर सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तक रखी गई है। और लैबोरेटरी अस्सिटेंट और सीनियर असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। यानी पद के अनुसार अलग-अलग ऐज लिमिट रखी गई है।
IIT Jammu Recruitment 2026 Qualification
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखी गई है। इसीलिए आपको यह सलाह दी जाती है। कि भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। आमतौर पर इस भर्ती में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
IIT Jammu Recruitment 2026 Application Fee
योग्य अभ्यार्थियों को बता दें। कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। अगर आप ग्रुप-A के लिए आवेदन करते हैं। तो आपको ₹1,000 एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। जिसमें से ₹200 प्रोसेसिंग फीस होगी। और ग्रुप-B के लिए आपको ₹500 एप्लीकेशन फीस देनी होगी। जिसमें से ₹200 प्रोसेसिंग फीस होगा। और अनुसूची जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए ₹200 आवेदन फीस रखा गया है।
IIT Jammu Recruitment 2026 Salary
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी भी निर्धारित की गई है। लेकिन मैं आपको बताऊं तो आमतौर पर तो सबसे कम सैलरी ₹29,200 है। और सबसे अधिक सैलरी ₹1,77,500 तक निर्धारित की गई है।
IIT Jammu Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती या प्रतिनियुक्ति के आधार पर आयोजन किया जाएगा। और भी अधिक जानकारी जानने के लिए इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IIT Jammu Recruitment 2026 Apply Dates
आपको बता दें। कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू कर दी गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2026 को शाम 5 तक निर्धारित की गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि आपको इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लेना है।
IIT Jammu Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू के गैर-शिक्षण पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट apply.iit.jammu.ac.in पर जाकर के अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अगर और भी अधिक जानकारी जानना चाहते हैं। इस भर्ती के बारे में तो आपसे अनुरोध है। कि इसका का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।