अगर आप एक अच्छे इंस्टिट्यूट में काम ढूंढ रहे हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों को अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजर (IIM) लखनऊ ने नॉन फैकल्टी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। और IIM Recruitment 2026 में आप अपना आवेदन 19 जनवरी 2026 तक कर पाएंगे। तो अगर आप एक अच्छे इंस्टिट्यूट में काम करना चाहते हैं। जिसकी सैलरी भी अच्छी हो और आप उस काम में सेफ भी हो। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह भर्ती बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। तो इसे अपने हाथ से मत जाने दीजिएगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार IIM Recruitment 2026 में इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। और इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए से भी अधिक सैलरी दी जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
IIM Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 38 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, प्रोग्राम असिस्टेंट और जूनियर मैनेजर के पद शामिल है। और इन पदों में योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
IIM Recruitment 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें। कि मैनेजर और सीनियर मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रखी गई है। और जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर के पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इनके अलावा प्रोग्राम असिस्टेंट पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित किया है। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
IIM Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती का योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। अगर आप मैनेजर के पद में अपना आवेदन देना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या यूनिवर्सिटी से एमबीए या इसके समकक्ष न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए। डिप्टी मैनेजर में अपना आवेदन देना चाहते हैं तो आपके पास पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 या 3 साल का अनुभव होना चाहिए। और असिस्टेंट मैनेजर के लिए भी पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ असिस्टेंट मैनेजर लेवल के पदों पर 2 साल का अनुभव मांगा गया है। ऐसे ही सारे पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। अगर आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं। तो इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IIM Recruitment 2026 Application Fee
आपको बता दें कि इस भर्ती में एप्लीकेशन फीस के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। और ना ही इसके नोटिफिकेशन में एप्लीकेशन फीस के बारे में जिक्र किया गया है। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इस भर्ती के नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ लीजिएगा।
IIM Recruitment 2026 Salary
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती में ₹55,840 से ₹1,14,830 प्रति महीना सैलरी मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए इसके नोटिफिकेशन को देखें।
IIM Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। फिर आप सभी उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
IIM Recruitment 2026 Important Dates
सभी आवेदकों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसीलिए आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय के भीतर अपना आवेदन पूरा करें।
IIM Recruitment 2026 Apply Now
अगर आप आईआईएम लखनऊ भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आप गूगल फॉर्म की मदद से अपना आवेदन कर सकते हैं। और अगर आपको आवेदन में कोई भी तकनीकी दिक्कत आती है। तो आप इस नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक 0522-6696940 संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित और भी अधिक जानकारी के लिए आईआईएम लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजित करें।