HCL Recruitment 2026;- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निकली मेडिकल प्रोफेशनल समेत अन्य पदों पर भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

अगर आप अपने ही देश की सरकारी कंपनी में एक अच्छे पद पर नौकरी करना चाहते हैं। तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने सब्जेक्ट एक्सपोर्ट, सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट, मेडिकल प्रोफेशनल समेत विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और HCL Recruitment 2026 की खास बात यह है। कि उम्मीदवारों को सिर्फ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर इस भर्ती चयन किया जाएगा। तो अगर आप अपने ही देश के सरकारी कंपनी में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह सुनहर मौका है।

HCL Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक HCL Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती का जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसीलिए मैं आपको इस लेख के जरिए इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HCL Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल सूचना के अनुसार इस भर्ती के टोटल 07 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट माइनिंग, एनवायरनमेंट के 02 पद, सब्जेक्ट एक्सपर्ट माइनिंग के 01 पद, एसोसिएट सब्जेक्ट एक्सपर्ट ज्यूलॉजी के 01 पद, मेडिकल प्रोफेशनल M&HS (MBBS) के 01 पद, M&HS (MD-मेडिसिन) के 01 पद और असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट ऑफिशियल लैंग्वेज (हिंदी) के 01 पद शामिल हैं।

HCL Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 वर्ष से कम होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती के किसी भी पद में अपना आवेदन कर पाएंगे। अन्यथा नहीं कर पाएंगे।

HCL Recruitment 2026 Qualification

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है। सीनियर सब्जेक्ट एक्सपोर्ट (माइनिंग) पद के लिए बीटेक या माइनिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में 40 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है। सीनियर सब्जेक्ट एक्सपोर्ट (एनवायरनमेंट) पद के लिए आपके पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। और साथ ही आपके पास 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपोर्ट (ऑफिशियल लैंग्वेज) पद के लिए हिंदी में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें की इंग्लिश विषय शामिल हो। इसके साथ ही 30 वर्ष का अनुभव भी होना जरूरी है। ऐसे ही विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है। अगर आप इसे विस्तार से जानना चाहते हैं। तो इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

HCL Recruitment 2026 Salary

आपको बता दें कि इन पदों के लिए फिक्स सैलरी नहीं की गई है। क्योंकि उम्मीदवारों को कंपनी में उनकी विजिट के मुताबिक की सैलरी मिलेगी। सीनियर सब्जेक्ट एक्सपोर्ट, एसोसिएट सब्जेक्ट एक्सपर्ट, असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट पद की एक महीने में 16 विजिट होगी। और आपको प्रति विजिट पर ₹3,500-₹6,250 पद के अनुसार दिए जाएंगे। यानी कि इसके अनुमान के तौर पर आपको 1 लाख रुपए प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती के सैलरी के बारे में और भी अत्यधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।

HCL Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में किसी भी तरह का आप से परीक्षा नहीं लिया जाएगा। सिर्फ उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर इस भर्ती में चयन किया जाएगा।

HCL Recruitment 2026 Apply Dates

योग्य उम्मीदवारों को बता दें। कि इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो गई है। और 13 जनवरी 2026 तक इस भर्ती में उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाएगी। कि इस भर्ती में निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन अवश्य करें।

HCL Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी अभ्यर्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल के नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  2. इसके बाद आवेदन पत्र में मांगे गए सारे डिटेल्स को सही-सही भरे।
  3. अब आपको आवेदन पत्र के साथ डॉक्यूमेंट भी अटैच कर लेना है।
  4. और फिर आपको अपने आवेदन फॉर्म को इस ईमेल आईडी careershindcopper@gmail.com पर भेज देना है।
  5. इसके अलावा आप सभी अभ्यार्थियों को गूगल फॉर्म भी भरना होगा।

और पढ़े

Mahila Supervisor Bharti 2026

IIT Roorkee Recruitment 2026

RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026

Leave a Comment