अगर आपका बैंक में एक अच्छे पद पर काम करने का सपना है। तो अब आप सभी उम्मीदवारों का सपना पूरा होने वाला है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि आप सभी उम्मीदवारों के लिए साउथ इंडियन बैंक ने क्रेडिट एनालिस्ट, टेक्निकल मैनेजर समेत अन्य पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और South Indian Bank Vacancy 2026 खासकर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट किए हुए हैं। तो अगर आप बैंक में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार South Indian Bank Vacancy 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। और इस भर्ती के तहत आप सभी उम्मीदवारों का चयन स्केल-1 या स्केल-2 ऑफिसर के रूप में किया जाएगा। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो की आप सभी उम्मीदवारों को जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
South Indian Bank Vacancy 2026 Total Post
इस भर्ती में क्रेडिट एनालिस्ट के पद, टेक्निकल मैनेजर या रीजनल टेक्निकल मैनेजर और लीड एनालिस्ट-रिस्क कंट्रोल यूनिट के पद शामिल है। लेकिन इस भर्ती के नोटिफिकेशन में पदों की संख्या स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है।
South Indian Bank Vacancy 2026 Age Limit
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु लागू नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 35 वर्ष से कम होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
South Indian Bank Vacancy 2026 Qualification
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें की क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए आपके पास सीए, सीएमए या एमबीए में 50% अंक या ग्रेजुएशन की डिग्री 50% अंकों के साथ होना चाहिए। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है।
टेक्निकल मैनेजर या रीजनल टेक्निकल मैनेजर पद के लिए आपके पास बी. एआरसीएच या बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सिविल या बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग में सिविल की डिग्री 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। और साथ ही बैंक या एनबीएफसी में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
लीड एनालिस्ट-रिस्क कंट्रोल यूनिट पद के लिए आपके पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन फॉरेंसिक साइंस में 50% अंकों के साथ होना चाहिए। और इसके अलावा आपके पास संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।
South Indian Bank Vacancy 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक भी रुपए नहीं देने हैं। क्योंकि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखा गया है। यानी की सभी केटेगरी के उम्मीदवार चाहे वह महिला हो या पुरुष बिल्कुल फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
South Indian Bank Vacancy 2026 Salary
आपको बता दें कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को इंडियन बैंक एसोसिएशन के स्केल-1 या स्केल-2 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का भी लाभ इस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों को मिलेगा।
South Indian Bank Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों का शॉर्ट लिस्टिंग होगा। और दूसरे चरण में उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। यानी कि इस भर्ती में किसी भी तरह का एग्जाम नहीं होने वाला है। इंटरव्यू होने के बाद अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
South Indian Bank Vacancy 2026 Apply Dates
सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया गया है। और 17 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा जरूर करें।
South Indian Bank Vacancy 2026 Apply Online
जो भी उम्मीदवार साउथ इंडियन बैंक में अपना आवेदन करना चाहते हैं। और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके अधिकारी की वेबसाइट southindianbank.bank.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपके “Career” या “Recruitment” का सेक्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आप यहां पर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को खोजें।
- इसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- जो भी फॉर्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- अब आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- सारा डिटेल्स और डॉक्यूमेंट फॉर्म में भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- और अंत में आवेदन किए गए फार्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।