अगर आप राजस्थान में एक अच्छे नौकरी की तलाश में जुटे हुए हैं। तो आप सभी के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। आप सभी उम्मीदवारों के लिए राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (RFC) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और RFC Assistant Manager Vacancy 2026 खास उनके लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप राजस्थान में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अवसर है।

राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन राजस्थान सरकार की एक फाइनेंशियल संस्थान है। जो स्टेट लेवल पर उद्योगों की फाइनेंसियल सहायता के का काम करती है। और इसी संस्थान में आपको असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर काम करने का अवसर मिल रहा है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक RFC Assistant Manager Vacancy 2026 में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 10 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) के 05 पद और लॉ असिस्टेंट मैनेजर के 05 पद शामिल है। इस पदों में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों की गणना 1 दिसंबर 2025 के आधार पर किया जाएगा। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Qualification
असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में किसी भी फाइनेंशियल संस्थान में एक जिम्मेदार पद पर 2 वर्ष काम का अनुभव होना चाहिए।
लॉ असिस्टेंट मैनेजर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एलएलबी में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 2 साल का एक्सपीरियंस भी आपके पास होना चाहिए या 3 साल का BAR प्रैक्टिस कि हो तो एलएलबी कैंडीडेट्स बिना किसी अनुभव के आवेदन कर सकते हैं।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Application Fee
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के उम्मीदवारों के लिए ₹1,200+GST निर्धारित किया गया है। वही एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी, बीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹600+GST रखा गया है।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Salary
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 12 के अनुसार पीटी ट्रेनिंग पीरियड में ₹31,100 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आपकी सैलरी बढ़ाकर ₹44,300 से ₹1,41,100 प्रति महीना कर दी जाएगी।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। और फिर उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों का इस भर्ती में चयन कर लिया जाएगा।
- Written Exam
- Documents Verification
- Final Merit List
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Apply Dates
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। और 28 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय के पहले ही अपना आवेदन पूरा करें।
RFC Assistant Manager Vacancy 2026 Apply Online
जितने भी उम्मीदवार असिस्टेंट मैनेजर के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट rfc.rajsthan.gov.in पर चले जाना है।
- अब आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अब आप अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आपसे आवेदन के दौरान जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरे।
- अब आप डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर दें।
- सारा डिटेल्स बाहर लेने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।