NIT Recruitment 2026:- एनआईटी में निकली ग्रुप-बी और सी की बम्फर भर्ती, आवेदन हुआ शुरू

जितने भी अभ्यार्थी NIT Recruitment 2026 भर्ती में ग्रुप-बी और ग्रुप सी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छी राष्ट्रीय प्रतियोगिकी संस्थान (NIT वरंगल) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न गैर शिक्षण पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 30 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

NIT Recruitment 2026

NIT Recruitment 2026 गैर-शिक्षण भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। तो चलिए इस भर्ती की नोटिफिकेशन के अनुसार आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती की सारी जानकारी जैसे कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क क्या रहेगा इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी आप सभी को बताने वाला हूं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NIT Recruitment 2026 Total Post

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की राष्ट्रीय प्रतियोगिकी संस्थान (NIT वारंगल) के द्वारा NIT Recruitment 2026 भर्ती ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न गैर-शिक्षण के लिए कुल 39 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है।

NIT Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती की आवेदन करने के लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आप सभी को नीचे स्टेप बाय स्टेप बहुत ही अच्छी तरह से बताया गया है। उसे जरूर पढ़ें।

  • अधीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ होनी चाहिए और जो उम्मीदवार सिर्फ 50% अंकों के साथ सिर्फ स्नातकोतर किए हुए हैं। तो वह भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज जैसे वर्ड और एक्सेल जैसे सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए।
  • तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी संबंधित विषय में बाई. बीटेक या एमसीए में प्रथम श्रेणी होनी चाहिए इसके अलावा जो अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्र में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा या विज्ञान विषय में प्रथम श्रेणी स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
  • जो अभ्यर्थी कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए और उसके साथ ही टाइपिंग में स्पीड कम से कम से 35 शब्द प्रति मिनट होनी जरूरी है। और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का सामान्य ज्ञान भी होना जरूरी है।
  • तकनीशियन और वरिष्ठ तकनीशियन के पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के पास विज्ञान विषय में 12वीं पास 60% अंकों के साथ होनी चाहिए इसके अलावा जो अभ्यर्थी 12वीं पास 50% अंकों के साथ किए हैं और उसके साथ आईटीआई कोर्स किए हैं या दसवीं पास 60% अंकों के साथ और 2 साल का आईटीआई कोर्स या फिर इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थी भी इस पद के लिए आवेदन दे सकते हैं।

NIT Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती की आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस भी ऑनलाइन माध्यम से पे करनी होगी। जो अभ्यर्थी सामान्य/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों की आवेदन फीस ₹1500 और उसके साथ ही जीएसटी शुल्क भी देना होगा। इसके जो अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग और सभी श्रेणी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 और जीएसटी शुल्क भी देना होगा।

NIT Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार निर्धारित की गई है। जो आप सभी अभ्यर्थियों को नीचे इस भर्ती में चयन अभ्यर्थियों की सैलरी बताई गई है।

  • अधीक्षक, तकनीकी सहायक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी प्रतिमाह लेवल-6 के अनुसार ₹35,500 से ₹1,12,400 दी जाएगी।
  • सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी प्रतिमाह लेवल-4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 सैलरी मिलने वाली है।
  • जूनियर अस्सिटेंट, टेक्नीशियन के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी की बात करें तो इसकी सैलरी प्रतिमाह लेवल-3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 मिलने वाली है।

NIT Recruitment 2026 Apply Date

ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न गैर शिक्षण पदो की भर्ती की आवेदन करने की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

NIT Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न गैर शिक्षण पदो की भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती की आवेदन करने की पूरा प्रोसेस नीचे बताई गई है। उसे फॉलो करें

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. इसके बाद आपको इस भर्ती के सेक्शन में जाकर Non-Teaching Recruitment 2026 संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  5. लॉगिन करते ही आपका फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  6. अब आप अपने फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही-सही भरे।
  7. मांगी गई आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें
  8. अब आप अपना कैटिगरी वाइज आवेदन फीस पे करें
  9. इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

और पढ़े

Indian Post GDS Recruitment 2026

PHC Stenographer Answer Key 2026

DTU Delhi Admit Card 2026

Leave a Comment