Gauhati HC Vacancy 2026;- गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कंप्यूटर सहायक सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

अगर आप नए साल में एक अच्छे नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आपको भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने अपने प्रधान न्यायालय में विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। और Gauhati HC Vacancy 2026 खास उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 8वीं या स्नातक पास किए हुए हैं। तो अगर आप गुवाहाटी उच्च न्यायालय में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।

Gauhati HC Vacancy 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक Gauhati HC Vacancy 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gauhati HC Vacancy 2026 Total Post

आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती के टोटल 39 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें एमटीएस के 26 पद, न्यायिक सहायक के 08 पद, ड्राइवर के 03 पद और कंप्यूटर सहायक के 02 पद शामिल है। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Gauhati HC Vacancy 2026 Age Limit

पात्र अभ्यार्थियों को बता दे की इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। और सामान्य वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवार का अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी या एमओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष, वही एससी, एसटी (P), एसटी (H) के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रहना चाहिए। और PWD के तहत आने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 50 वर्ष तक रहना चाहिए।

Gauhati HC Vacancy 2026 Qualification

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन रखा गया है। एमटीएस के पद में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 8वीं पास होने चाहिए। और जो उम्मीदवार हाई स्कूल से 12वीं या इससे ऊपर पढ़ाई किए हुए हैं। तो वे अपना आवेदन इस पद में नहीं कर सकते हैं।

न्यायिक सहायक में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज भी होना जरूरी है।

ड्राइवर के पद में आवेदन करने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। और साथ में वैलिड एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है।

कंप्यूटर सहायक के पद में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की देरी होनी चाहिए और साथ में 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना चाहिए।

Gauhati HC Vacancy 2026 Application Fee

गुवाहाटी उच्च न्यायालय भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सामान्य और ओबीसी या एमओबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 फीस रखा गया है। वही एससी और एसटी के तहत उम्मीदवारों के लिए ₹250 फीस निर्धारित किया गया है। PWD के तहत उम्मीदवारों के लिए निशुल्क रखा गया है।

Gauhati HC Vacancy 2026 Salary

एमटीएस के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹12000 से ₹52000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। कंप्यूटर सहायक, न्यायिक सहायक और ड्राइवर के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹14,000 से ₹70,000 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

Gauhati HC Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। और फिर परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों से इंटरव्यू लिया जाएगा। और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Written Exam
  • Interview
  • Documents Verification
  • Final Merit List

Gauhati HC Vacancy 2026 Apply Dates

आप सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दिया गया है। और 26 जनवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती में निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

Gauhati HC Vacancy 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को पढ़कर उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट ghconline.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको अप्लाई का लिंक दिखेगा उसे पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई आपसे जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें।
  4. डीटेल्स दर्ज करने के बाद अपना डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
  5. अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  6. अंत में फॉर्म को सबमिट करने और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

और पढ़े

IAF Admit Card 2026

NIT Recruitment 2026

Indian Post GDS Recruitment 2026

Leave a Comment