जो भी अभ्यर्थी पुलिस की तैयारी में लगे हुए हैं। पुलिस की नौकरी करके अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने (Gujarat Police Recruitment 2026) भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इस भर्ती में पुलिस सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक और टेक्निकल ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Gujarat Police Recruitment 2026 भर्ती के लिए पुलिस सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक और टेक्निकल ऑपरेटर समेत कुल 900 से अधिक पदो पर यह भर्ती निकाली गई है। और इस भर्ती में सिर्फ 12वीं पास वाले उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आप सभी को इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी को बताने वाला हूं।
Gujarat Police Recruitment 2026 Total Post
देखिए जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 950 पदों पर यह भर्ती निकाली गई है। जिसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट) के लिए 35 पद, हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक (ग्रेड-1) के लिए 45 पद, पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस) के लिए 172 पद, टेक्निकल ऑपरेटर के लिए कुल 698 पद निर्धारित किए गए हैं।
Gujarat Police Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जो आप सभी अभ्यर्थियों को नीचे स्टेप बाय स्टेप पद के अनुसार क्वालिफिकेशन बताया गया है।
- हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना चाहिए और उसके साथ ही मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, वेल्डर या ऑटो इलेक्ट्रीशियन में आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। और भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम 3 साल का अनुभव भी प्राप्त होनी जरूरी है।
- पुलिस सब इंस्पेक्टर मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में उनके पास स्नातक की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
- पुलिस सब इंस्पेक्टर (वायरलेस) और टेक्निकल ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, टेलीकॉम, आईटी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में उनको 4 साल की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए तभी वे सभी अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Gujarat Police Recruitment 2026 Age Limit
जारी अधिसूचना के मुताबिक आप सभी को बता दे कि इस भर्ती के अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। कुछ पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। जबकि कुछ पद के लिए 35 साल अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा इस भर्ती में आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और भूतों पूर्व सैनिक की आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।
Gujarat Police Recruitment 2026 Application Fees
जनरल उम्मीदवार के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस ₹100 और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ महिला/ एक्स सर्विसमैन के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है।
Gujarat Police Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट का शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे इसके बाद फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।
- Written Exam
- PST/PET
- Medical Exam
- Document Verification
- Final Merit
Gujarat Police Recruitment 2026 Salary
चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹40,800 से ₹49,600 मिलने वाला है। और राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाले अन्य भत्ते भी आपको प्राप्त होंगे।
Gujarat Police Recruitment 2026 Apply Date
आयोग की ओर से इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 दोपहर 2:00 से शुरू कर दी गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
Gujarat Police Recruitment 2026 Apply Online
अगर आप भी इस भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती की आवेदन करने की पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे जरूर फॉलो करें।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in पर जाएं
- अब आपको इस भर्ती की ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Gujarat Police Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर पर क्लिक करें
- अब आप अपने फार्म में सही-सही जानकारी दर्ज करें
- मांगी गई आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर दें
- अब आप अपना आवेदन शुल्क पे करें
- फॉर्म सबमिट कर आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाले