एम्स जोधपुर में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों का अब सपना होने वाला है। हकीकत क्योंकि ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जोधपुर ने AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल है।

तो जारी विज्ञापन के अनुसार AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा इत्यादि से जुड़ी सारी जानकारी आप सभी को बताने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़ें।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Total Post
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एम्स जोधपुर ने विभिन्न पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी की है। जिसमें नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल है। जिसमें कुल तीन पदों पर भर्ती निकाली गई है।
| पद का नाम | पोस्ट |
| नर्सिंग ऑफिसर | 01 |
| टेक्नीशियन | 01 |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | 01 |
| कुल पोस्ट | 03 |
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Qualification
आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल है। जिसमें अलग-अलग पद के अनुसार क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जो आप सभी को पद के अनुसार इस भर्ती की क्वालिफिकेशन नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।
नर्सिंग ऑफिसर :- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्व विद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और किसी भी संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव उनके पास होना चाहिए लेकिन इसके अलावा जो उम्मीदवार 10 + 2 साइंस और जीएनएम (GNM) डिप्लोमा के साथ नर्सिंग काउंसलिंग में पंजीकृत है। और उन सभी उम्मीदवारों के पास 3 साल का अनुभव है। तो वह भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। और आवेदक उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का भी नॉलेज होना चाहिए।
टेक्नीशियन पद:- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी की डिग्री होना चाहिए और 2 साल का अनुभव हो या संबंधित विषय में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव भी उनके पास होने चाहिए तभी इस भर्ती के लिए आवेदन दे सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO):- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएट पास होने चाहिए और उसके साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी उनके पास होनी चाहिए तभी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Age Limit
एम्स जोधपुर 2026 भर्ती की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। लेकिन सामान्यतः आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष, 40 वर्ष, 45वर्ष तक रहती हैं। जबकि इस भर्ती में आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाती है। एससी/ एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट जबकि इस ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट रहती है।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Selection Process
जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन के आधार पर किया जाएगा चयन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्ति की जाएगी।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Salary
जो उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन पद पर चयनित होते हैं। उन सभी उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹40,000 दी जाएगी जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों की सैलरी ₹30,000 प्रतिमाह दी जाएगी।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस भी निर्धारित की गई है। लेकिन आवेदन फीस श्रेणी वाइज रखी गई है। जो आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़े और आवेदन फीस का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम सही करना होगा।
| Category | Application Fees |
| अन्य (सभी वर्गों) | ₹100/- |
| SC/ST/PWBD (दिव्यांग) | छुट |
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Apply Date
जारी विज्ञापन के अनुसार एम्स में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है और इस भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें अगर जो उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद आवेदन करते हैं। तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2026 Apply Online
अगर आप अभी एम्स जोधपुर 2026 भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी को नीचे बताए गए सारे प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.in पर जाएं
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment सेक्शन में आपको Non-Facutly Recruitment Notices टैब पर जाएं
- अब आपको विज्ञापन संख्या Admn/ Rect/ Contract/2026/ के अंतर्गत Engagement Of Human Resource On Contractual Basic For Operationalization and Maintenance Of BHISHM Cubes Under PM-ABHIM at AIIMS Jodhpur का टाइटल मिलेगा
- अब आपको Application टैब पर Apply Link पर क्लिक करें
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
- अब आप जनरेट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- मांगी गई सभी जानकारियां अच्छे से दर्ज करें
- अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- अब आप अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
- अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।