भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि भारतीय वायु सेना में Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 भर्ती IAF AIRMEN INTAKE 01/2027 के तहत चिकित्सा सहायक / मेडिकल अस्सिटेंट के पदों पर विज्ञापन जारी कर दी गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया आयोग की ओर से 12 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।

IAF AIRMEN INTAKE 01/2027 के तहत Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी आप सभी को जारी विज्ञापन के अनुसार इस आर्टिकल के लेख में साझा किया जाएगा।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Total Post
जारी विज्ञापन के अनुसार भारतीय वायु सेना में निकली चिकित्सा सहायक / मेडिकल अस्सिटेंट के पदों पर जो भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती का अभी रिक्त पदों की घोषणा नहीं की गई है।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Qualification
बारहवीं (PCB) पास उम्मीदवारों के लिए योग्यता 12वीं में (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में कुल 50% अंक और अंग्रेजी में कुल 50% अंक होने चाहिए
डिप्लोमा/ B.Sc (फार्मेसी) पास उम्मीदवारों के लिए योग्यता 12वीं (PCB) के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या B.Sc ( न्यूनतम 50%अंकों के साथ) और फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Age Limit
12वीं (PCB) उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की बात करें तो जारी विज्ञापन के अनुसार उनका जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए और नामांकन समय की अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
डिप्लोमा/ B.Sc (फार्मेसी) पास उम्मीदवारों के लिए उनका जन्म तिथि (अविवाहित) 1 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए
जन्म तिथि (विवाहित) 1 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए और नामांकन समय की अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Application Fee
मेडिकल असिस्टेंट / चिकित्सा सहायक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस जारी विज्ञापन के अनुसार ₹550+18% GST का भी भुगतान करना होगा।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Selection Process
भारतीय वायु सेना में निकली मेडिकल अस्सिटेंट / चिकित्सा सहायक के पदों पर निकली भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो पहले चरण में ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट का शारीरिक परीक्षण, एबिलिटी टेस्ट की जाएगी और तीसरे चरण में मेडिकल जांच होगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण
- एबिलिटी टेस्ट
- मेडिकल एग्जाम
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Salary
भारतीय वायु सेना में मेडिकल अस्सिटेंट / चिकित्सा सहायक के पदों पर जो भर्ती निकली हुई है। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी की बात करें तो ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड ₹14,600 प्रतिमाह दी जाएगी। और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद न्यूनतम सैलरी ₹26,900 प्रतिमाह और अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा सर्विस की जो अवधि रहेगी वह 20 साल तक रहेगी। और इसे बढ़ाकर 57 वर्ष तक भी किया जा सकता है। और इस भर्ती में जो काम रहेगा वह नर्सिंग, प्राथमिक चिकित्सा (First Aid), मेडिकल स्टोर का प्रबंधन और वार्ड पर्यवेक्षक का काम रहने वाला है।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 PST / PET
उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षण में 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट से 7:30 मिनट के अनुसार कराई जाएगी और पुश अप्स 10, सीट अप्स 10 और 20 रिक्वाट्स और इसके अलावा उम्मीदवारों की शारीरिक मानक परीक्षण में उनकी ऊंचाई 152 सेंटीमीटर सीना का फुलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर, दृष्टि चश्मा के साथ सेक्स 6/6 रोशनी होनी चाहिए
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Apply Date
चिकित्सा सहायक / मेडिकल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दे की जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2023 रात 11 बजे तक चलने वाली है।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Exam Pattern
इस भर्ती की एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें 12वीं स्तर से अंग्रेजी, रीजनिंग एवं जनरल अवेयरनेस के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए आपको समय 45 मिनट दिया जाएगा। और आपको ध्यान देना है। कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 0.25 अंक रखी गई है।
Airforce Medical Assistant Recruitment 2026 Apply Online
अगर आप भी भारतीय वायु सेना में निकली चिकित्सा सहायक / मेडिकल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे बताए गए सारे प्रोसेस को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके अधिकारी की वेबसाइट पर जाएं
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ONLINE REGISTRATION FOR AIRMAN (MED ASST) TRADE INCLUDING PHARMACIST INTAKE 01/2027 Commencing at 1100 Hr On 12 January 2026 and Will Close at 2300 Hr On 01 February 2026 विकल्प पर क्लिक करें
- अब आपको Not Yet Registred? Register Here के नीचे ही आपको Sign Up विकल्प पर आप क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी करें
- अब आप लॉगिन कर आवेदन फार्म को अच्छे से भरे
- मांगी गई आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर दें
- अब आप अपना आवेदन फीस पे करें
- इसके बाद फॉर्म सबमिट कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।