AMC Recruitment 2026:- एएमसी की ओर से निकली असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती, पढ़े पुरी जानकारी

जितने भी अभ्यार्थी अहमदाबाद में एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो अब आप सभी अभ्यार्थियों को भटकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सिटी इंजीनियर और असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर के पदों पर बम्फर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। और AMC Recruitment 2026 खास उन अभ्यार्थियों के लिए निकाली गई है। जो अभ्यार्थी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री किए हुए हैं। तो अगर आप अहमदाबाद नगर निगम में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

AMC Recruitment 2026

इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक AMC Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एप्लीकेशन फीस, नंबर ऑफ पोस्ट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

AMC Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 572 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर के 71 पद, असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर के 474 पद और असिस्टेंट सिटी इंजीनियर के 27 पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

AMC Recruitment 2026 Age Limit

  • अस्सिटेंट इंजीनियर के पद में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 33 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट सिटी इंजीनियर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम आयु 37 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।
  • और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी दिया जाएगा।

AMC Recruitment 2026 Qualification

इच्छुक अभ्यर्थियों को बताते हैं की अस्सिटेंट इंजीनियर के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास सिविल इंजीनियर में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर पद के लिए आपके पास सिविल इंजीनियर में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) की डिग्री होनी चाहिए या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। तभी आप इस पद में अपना आवेदन कर पाएंगे। इस पद के लिए अनुभव की कोई जरूरत नहीं है।

असिस्टेंट सिटी इंजीनियर के पद में आवेदन करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियर में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E) का डिग्री होना जरूरी है। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

AMC Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी देना होगा। अनारक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹500 एप्लीकेशन फीस रखा गया है। वही एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, एमईबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन फीस और पीडब्ल्यूडी के तहत उम्मीदवारों के लिए निशुल्क निर्धारित किया गया है।

AMC Recruitment 2026 Salary

पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि जिन उम्मीदवारों का चयन असिस्टेंट इंजीनियर के पद में होता है। तो उनको ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। असिस्टेंट टेक्निकल सुपरवाइजर के पद में चयनित उम्मीदवारों को पहले 3 साल तक ₹48,000 प्रति महीना फिक्स सैलरी दी जाएगी। वही 3 साल बाद आपकी सैलरी बढ़कर ₹29,200 से ₹92,300 प्रति महीना कर दिया जाएगा। इसके अलावा असिस्टेंट सिटी इंजीनियर के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹53,100 से 1,67,800 प्रति महीना सैलरी मिलेगा।

AMC Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगा। और दूसरे चरण में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

AMC Recruitment 2026 Apply Dates

योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। और 23 जनवरी 2026 तक इस भर्ती में उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा करें।

AMC Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार अहमदाबाद नगर निगम के पद में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट ahmedabadcity.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपको “Recruitment” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपको “AMC Recruitment 2026 Online Application” के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना फॉर्म भरना शुरू करें और जो भी फॉर्म में डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
  7. इसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अब आप अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे। और सबमिट कंफर्मेशन रिक्वेस्ट का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

और पढ़े

RRVUNL Result 2026

Prasar Bharati Marketing Executive Vacancy 2026

Mp Police Admit Card 2026

Leave a Comment