जो उम्मीदवार असम पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे है। तो अब उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा, आप सभी अभ्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम कि ओर से असम पुलिस ग्रेड-4 के लिए बम्फर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 में 10वीं पास, 12वीं पास उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का आवेदन बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। पूरी जानकारी नीचे पढ़े….

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन के जरिए कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों के पास इस भर्ती का संपूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के नंबर ऑफ पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां है। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Total Post
इस भर्ती के तहत असम पुलिस ग्रेड-4 के टोटल 256 पोस्ट निकाले गए हैं। असम पुलिस में कुक, नाई, वाटर कैरियर, धोबी सहित अन्य पद शामिल हैं। असम कमांडो बटालियन में नाई, वाटर कैरियर, पलंबर जैसे पद शामिल हैं। वही डीजीसीडी एवं सीजीएचजी में कुक, वाटर कैरियर, नाई, धोबी, मोची सहित अन्य पद शामिल हैं। और इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Age Limit
पात्र अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा असम सरकार के नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को छूट भी दिया जाएगा।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Qualification
इच्छुक अभ्यर्थियों को बता दें की इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकेंगे।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का एप्लीकेशन फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए बिल्कुल फ्री ऑफ कॉस्ट आवेदन प्रक्रिया रखा गया है।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Salary
देखिए इस भर्ती में पे बैंड-1 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹52,000 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। और इसके अलावा ग्रेड पे और अन्य भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Selection Process
उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक मापक परीक्षण (PST), दूसरे चरण में ट्रेड प्रोफिशिएंसी टेस्ट (TPT) और तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षा किया जाएगा।
- Physical Standard Test (PST)
- Trade Proficiency Test (TPT)
- Medical Exam
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Apply Dates
असम पुलिस ग्रेड-4 भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। और 22 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का आवेदन चलेगा। तो आप सभी अभ्यार्थियों को हमारी तरफ से यह सलाह दी जाएगी। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर ले।
Assam Police Grade 4 Vacancy 2026 Apply Online
इस भर्ती का आवेदन बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। तो ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों की सहायता के लिए मैंने नीचे इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सारे स्टेप्स को दे दिया है। जिसे आप पढ़कर अपना आवेदन आराम से कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके अधिकारी की वेबसाइट पर जाएं।
- अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में मांगी गई सारी डिटेल्स ध्यान से भरें।
- अब आप अपना आवश्यक डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म में भरे हुए डिटेल्स को ध्यान से जांच ले।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
FAQ
प्रश्न.1 मै असम पुलिस 2026 के लिए कब आवेदन कर सकता हूं।
उत्तर- आप असम पुलिस 2026 भर्ती के लिए 22 जनवरी 2026 से अपना आवेदन कर सकते हैं। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।
प्रश्न.2 असम कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर- आप सभी आवेदकों को बता दे की असम कांस्टेबल के पद में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ₹14,000 से ₹65,500 प्रति महीना होती है।