जितने भी उम्मीदवार मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे है। उन सभी उम्मीदवारों के लिए अब सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर आ गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य के आयुष विभाग के तहत आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (AMO) के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Ayurveda Medical Recruitment 2026 का आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। तो अगर आप मध्य प्रदेश में एक अच्छे पद पर सरकारी नौकरी का कार्य करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बेहतरीन मौका है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Ayurveda Medical Recruitment 2026 में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट ऑनलाइन के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। जो कि आपको इस भर्ती में आवेदन करने से पहले जानना बहुत ही जरूरी है। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से पढ़िएगा।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के टोटल 130 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें जनरल के लिए 50 पद, एसटी के लिए 42 पद, एससी के लिए 12 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद और ओबीसी के लिए 19 पद शामिल हैं। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना अप्लाई कर सकते हैं।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उनका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स कोसाकार के नियमानुसार एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Qualification
आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से C.C.I.M की ओर से मान्यता प्राप्त आयुर्वेद में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती में आवेदन करने के योग्य होंगे अन्यथा आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Application Fee
अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए ₹500 आवेदन फीस रखा गया है। वही मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। और इसके अलावा ₹40 पोर्टल शुल्क भी जमा करनी होगी।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। फिर उसके बाद आप सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। और अंत मैं सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को चयन कर लिया जाएगा।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Apply Dates
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू कर दिया जाएगा और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। तो आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि जैसे ही इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू हो आप तुरंत अपना आवेदन पूरा कर ले।
Ayurveda Medical Recruitment 2026 Apply Online
आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती का आवेदन बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा। ऐसे में आप सभी उम्मीदवारों के सहायता के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- फिर उसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के टैब पर क्लिक करना होगा।
- आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में जो भी आपसे डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही भरें।
- उसके बाद आपका कुछ डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा उसे स्कैन करके अपलोड करें।
- अब अपने श्रेणी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सारा डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले ताकि भविष्य में काम दें।