Bank Of Baroda Recruitment 2026:- बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली मैनेजर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुआ शुरू, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल विज्ञापन जारी कर दिया गया है। Bank Of Baroda Recruitment 2026 के तहत कुल 166 रिक्तियां निकाली गई है। और यह भर्ती खास ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए हुए उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। इसका आवेदन उम्मीदवार 06 फरवरी 2026 से लेकर 26 फरवरी 2026 तक कर सकते है। तो अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना कैरियर एक अच्छे पद पर बनाना चाहते है। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है। नीचे पढ़े पूरी जानकारी….

Bank Of Baroda Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक Bank Of Baroda Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स, एक्जाम पैटर्न, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को ध्यान के पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
कुल पद 166
पद का नाम मैनेजर, सीनियर मैनेजर
योग्यता ग्रेजुएशन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन तिथि 06 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026
सैलरी ₹64,820 से 1,05,280/-
चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम + माइकोमेट्रिक टेस्ट + इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 166 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर के कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। इसे ध्यान से देखें और पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 19
सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप 113
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट 34
कुल पद 166

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Age Limit

जितने भी उम्मीदवार सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप के पद आवेदन करना चाहते है। उनका न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों का न्युनतम आयु 29 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष, और मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट के पद शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों का न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। श्रेणीवार छूट की जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी छूट
SC/ST 5 साल की छूट
OBC 3 साल की छूट
PWD 10 साल की छूट

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Qualification

मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन या सीए, सीएफए या सीएमए होना जरूरी है। और भी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी वाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है। श्रेणीवार फीस की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी फीस
Gen/OBC/EWS 850 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस
SC/ST/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/देशवासी महिला 175 (जीएसटी सहित) + पेमेंट गेटवे फीस

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Salary

सीनियर मैनेजर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। वही मैनेजर के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में रिटेन एग्जाम, दूसरे चरण में माइकोमेट्रिक टेस्ट और तीसरे चरण में इंटरव्यू किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Mycometric Test
  • Interview

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Important Documents

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से निकाली गई मैनेजर और सीनियर मैनेजर की भर्ती में आवेदन करते समय आप सभी अभ्यार्थियों से कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा। जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। सभी आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है। इसे ध्यान से पढ़ें और अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Exam Pattern

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आपके एग्जाम में टोटल 120 क्वेश्चंस आएंगे। टोटल 225 अंकों के लिए। और आपके एग्जाम के लिए 120 मिनट का टाइम दिया जाएगा। परीक्षा में जनरल और ओबीसी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को क्वालीफाई के लिए 40% अंक लाना जरूरी है। वही एससी, एसटी के लिए 35% अंक लाना अनिवार्य है।

विषय प्रश्न अंक
इंग्लिश लैंग्वेज 25 25
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 25
रीजनिंग 25 25
प्रोफेशनल नॉलेज 75 150
कुल 150 225

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Exam Center

रिटेन एग्जाम के लिए कई विभिन्न जगह पर सेंटर निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रो का विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है।

  • अहमदाबाद – गांधीनगर
  • बेंगलुरु
  • बरेली
  • भोपाल
  • भुनेश्वर
  • चंडीगढ़ – मोहाली
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • दिल्ली/एनसीआर
  • अर्नाकुलम
  • गुवाहाटी
  • हमीरपुर
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • जालंधर
  • जम्मू
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई, नवी मुंबई, थाने एमएमआर
  • नागपुर
  • पणजी, गोवा
  • पटना
  • पुणे
  • रायपुर
  • विशाखापट्टनम

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर ले। वरना समय खत्म होने के बाद आवेदन करने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Bank Of Baroda Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर या सीनियर मैनेजर के पद पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब आप बैंक ऑफ बड़ौदा वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  3. यहां पर आपको “Recruitment Of Local Bank Officer 2025” के लिंक पर क्लिक करना है।
  4. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  5. अब आपके सामने “Current Openings” का टैब दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आप अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  7. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं। तो सबसे पहले आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  8. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  9. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से करें।
  10. इसके बाद आपसे मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
  11. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  12. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Notice- जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उनको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और इसके बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 166 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन 06 फरवरी 2026 से लेकर 26 फरवरी 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से निकाली गई मैनेजर और सीनियर मैनेजर के भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न.2 बैंक ऑफ बड़ौदा सैलरी है?

उत्तर- बैंक ऑफ़ बड़ौदा में सीनियर मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। वही मैनेजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा।

प्रश्न.3 बैंक ऑफ बड़ौदा की उम्र कितनी है?

उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 25 वर्ष से अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा।

और पढ़े

NCL Assistant Foreman Vacancy 2026

DRDO Apprentice Recruitment 2026

CSPGCL Apprentice Recruitment 2026

Leave a Comment