BESCOM Recruitment 2026:- बेंगलुरु विद्युत आपूर्ति कंपनी में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर आप इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी में अप्रेंटिस के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी (BESCOM) की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। BESCOM Recruitment 2026 अभियान के तहत कुल 520 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में डिग्री और डिप्लोमा किए हुए अभ्यार्थियों अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। तो अगर आप एक अच्छे इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी में अप्रेंटिस के पदों पर काम करना चाहते है। तो यह मौका आपके लिए ही है। पूरी जानकारी नीचे पढ़े…..

BESCOM Recruitment 2026

बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी की ओर से निकाली गई (BESCOM Recruitment 2026) अप्रेंटिस की भर्ती में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर ऑनलाइन के जरिए कर सकते है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती का पूरी जानकारी होना जरूरी है। इसलिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस, इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब इस आर्टिकल में बताने वाला हूं। तो आप बस इस आर्टिकल को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरुर पढ़िएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BESCOM Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी (BESCOM)
कुल पद 520
पद का नाम अप्रेंटिस
योग्यता डिग्री और डिप्लोमा
आवेदन तिथि 12 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 02 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी ₹8,000 से ₹9,000/-
ऑफिशियल वेबसाइट bescom.karnataka.gov.in

BESCOM Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के कुल 520 पोस्ट निकाले गए है। और यह सारे पोस्ट अलग-अलग योग्यताओं के आधार पर बांटे गए हैं। नीचे टेबल में पूरी वैकेंसी डिटेल्स दी गई है।

योग्यता पदों की संख्या
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई या बीटेक 130
अन्य स्नातक डिग्री जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए तथा अन्य शाखाओं में इंजीनियरिंग स्नातक डिग्री 315
डिप्लोमा धारक (सभी शाखाएं) 75
कुल पद 520

BESCOM Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस भर्ती के विज्ञापन में अधिकतम उम्र का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले इसकी जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़िएगा।

BESCOM Recruitment 2026 Qualification

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद आवेदन करने के लिए आप सभी अभ्यार्थियों के पास कर्नाटक की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। और आप जनवरी 2021 या इसके बाद डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। इसके अलावा कर्नाटक के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, या बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। यह भी डिग्री जनवरी 2021 या इसके बाद किए होने चाहिए।

डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए कर्नाटक राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज या संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा की डिग्री की होना चाहिए। और डिप्लोमा की डिग्री जनवरी 2021 इसके बाद पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे।

BESCOM Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस भर्ती में सभी श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क रखी गई है। यानी आप इस भर्ती में अपना आवेदन फ्री में कर सकते है।

BESCOM Recruitment 2026 Salary

ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पौधे में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान ₹9,000 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। वही डिप्लोमा अप्रेंटिस के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹8,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी।

BESCOM Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों से किसी भी तरह का परीक्षा नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आपके योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी। और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • Shortlisting
  • Document Verification
  • Final Selection

BESCOM Recruitment 2026 Important Documents

अप्रेंटिस के पदों में आवेदन करते समय आप सभी उम्मीदवारों से कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करते समय भी आपसे दस्तावेज मांगे जाएंगे। तो इस भर्ती में लगने वाले सभी इंपॉर्टेंट दस्तावेजों का नीचे विस्तृत विवरण दिया गया है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • PwBD प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

BESCOM Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चलने वाला है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

BESCOM Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी में अप्रेंटिस पौधों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट bescom.karnataka.gov.in पर जाएं।
  2. अब आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  3. यहां पर आपको “Recruitment” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  7. अब आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice- आप सभी अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें। और उसके बाद ही अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप एक अच्छे अप्रेंटिस के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी की ओर से अप्रेंटिस के कुल 520 पद निकाले गए है। इसमें डिग्री और डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसका आवेदन 12 फरवरी 2026 से लेकर 2 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 bescom परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर- बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी (BESCOM) की ओर से निकाली गई अप्रेंटिस की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना चाहिए। अधिकतम उम्र अभी नोटिफिकेशन में नहीं बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए जारी विज्ञापन को पढ़े।

प्रश्न.2 बेसकॉम में सबसे ज्यादा सैलरी कितनी है?

उत्तर- देखिए बंगलूरू विद्युत आपूर्ति कंपनी (BESCOM) की ओर से निकाली गई अप्रेंटिस की भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद में चयनित उम्मीदवारों को ₹9,000 प्रति महीना और डिप्लोमा अप्रेंटिस में चयनित उम्मीदवारों को ₹8,000 प्रति महीना सैलरी दिया जाएगा। यानी कि इनमें से सबसे ज्यादा सैलरी ग्रेजुएट अप्रेंटिस की है।

और पढ़े

PSSSB Recruitment 2026

CSC Aadhar Operator Recruitment 2026

Indian Post GDS Bharti 2026

Leave a Comment