अगर आप भारत के बिजली विभाग से जुड़ी कंपनी में काम करना चाहते हैं। तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बिजली विभाग से जुड़ी कंपनी में काम करने का बहुत ही बेहतरीन अवसर आ गया है। जी हां आपने सही पढ़ा, आप सभी उम्मीदवारों के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में (BHEL Recruitment 2026) प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक BHEL Recruitment 2026 में योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से मैं आपको इस भर्ती के क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सैलरी, चयन प्रक्रिया, टोटल पोस्ट, इंर्पोटेंट डेट्स और इसके अलावा अन्य जो भी महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वह सब मैं आपको बताने वाला हूं। तो आप बस इस लेख को स्टेप बाय स्टेप और ध्यान से जरूर पढ़िएगा।
BHEL Recruitment 2026 Total Post
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के टोटल 10 पोस्ट निकाले गए हैं। जिसमें प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर के पद शामिल है। और इन पदों में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
BHEL Recruitment 2026 Age Limit
इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें की जो उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उनका न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक रहनी चाहिए। और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
BHEL Recruitment 2026 Qualification
अगर आप प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपके पास फुल टाइम इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन या पोस्ट ग्रेजुएशन इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन या कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। और आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंकों के साथ होना चाहिए। और इसके अलावा न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव भी होना आपके पास जरूरी है। अगर आप प्रोजेक्ट सुपरवाइजर के पद में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।
BHEL Recruitment 2026 Application Fee
पात्र अभ्यार्थियों को बता दें कि इस भर्ती में आपको आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 236 रुपए एप्लीकेशन फीस देने होंगे। और आपका पेमेंट NEFT या UPI के द्वारा भुगतान किया जाएगा।
BHEL Recruitment 2026 Salary
जो उम्मीदवार प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद में चयनित हो जाते है। उनको पहले साल ज्वाइनिंग के बाद ₹95,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और दूसरे साल ₹1,00,000 प्रति महीना सैलरी बढ़कर हो जाएगी। और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर के पद में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पहले साल ₹45,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और दूसरे साल आपकी सैलरी बढ़कर ₹48,000 प्रति महीना हो जाएगी।
BHEL Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें। तो उम्मीदवारों को योग्यता से संबंधित सारे शर्तों को पूरा करने के बाद आप सभी उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। और इंटरव्यू को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती में चयनित कर लिया जाएगा।
BHEL Recruitment 2026 Apply Dates
सभी अभ्यार्थियों को बता दे कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाएगी। कि आप इस भर्ती के निर्धारित समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
BHEL Recruitment 2026 Apply Online
जितने भी अभ्यार्थी प्रोजेक्ट इंजीनियर या प्रोजेक्ट सुपरवाइजर के पद में अपना आवेदन देना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको “Recruitment” सेक्शन में जाकर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आप अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आपसे जो भी डिटेल्स मांगी जाए उसे सही-सही और अच्छे से भरे।
- इसके बाद आपसे आपका कुछ डॉक्यूमेंट मांगा जाएगा। उसे स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में अपना आवेदन फीस का भुगतान करें। और फार्म को सबमिट कर दें।
- और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।